बरेली में इंसानियत शर्मसार, प्रेमी ने पहले दुष्कर्म का विडियो बनाया फिर किया 10 लाख में सौदा

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने प्रेमी पर यौन उत्पीड़न, अश्लील वीडियो बनाने और उसे 10 लाख रुपये में बेचने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

UP Crime News : उत्तर प्रदेश के बरेली से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. सीबीगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने प्रेमी समेत कई लोगों पर यौन उत्पीड़न, अश्लील वीडियो बनाने, ब्लैकमेल करने और उसे 10 लाख रुपये में दूसरे व्यक्ति को सौंपने का आरोप लगाया है. महिला का दावा है कि उत्तराखंड के रुद्रपुर में उसे बंधक बनाकर कई लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रेमी ने बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल करने लगा

पीड़िता के मुताबिक वह सीबीगंज क्षेत्र के एक गांव में किराये के मकान में रहती है और घरों में काम करके अपना गुजारा करती है. करीब चार महीने पहले एक स्थानीय युवक ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. आरोप है कि इस दौरान उसने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया. महिला का कहना है कि इसके बाद आरोपी Pवीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार डराता रहा. इसी धमकी के जरिए उसे उत्तराखंड के रुद्रपुर जाने के लिए मजबूर किया गया.

10 लाख रुपये में बुजुर्ग को सौंपने का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसका सौदा रुद्रपुर निवासी करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग से 10 लाख रुपये में कर दिया. रुद्रपुर पहुंचने के बाद उसे एक कमरे में कथित तौर पर बंद कर दिया गया. महिला के मुताबिक वहां उसका मोबाइल फोन, जेवर, अंगूठी और रुपये भी छीन लिए गए. इसके बाद अलग-अलग लोग कमरे में आते थे और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करते थे.

विरोध करने पर मारपीट, मौका मिलते ही भाग निकली

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने आरोपियों का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई. वह लगातार उनके चंगुल से निकलने का मौका तलाशती रही. एक दिन जब आरोपी वहां मौजूद नहीं थे, तब महिला मौका पाकर वहां से भाग निकली. इसके बाद वह बरेली के सीबीगंज थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत दी.

पुलिस ने शुरू की जांच

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है. एसपी सिटी मानुष पारीक के मुताबिक पीड़िता की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है. पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और लगाए गए आरोपों की पुष्टि करने में जुटी है.

Also read : मुस्लिम होकर सनातन में आस्था रखते हैं मोहम्मद मुजाहिद, मन्नत पूरी हुई तो कांवड़ियों संग गंगाजल लेने निकले, करेंगे जलाभिषेक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >