बरेली में सरकारी नौकरी बताकर 10 लाख का दहेज: शादी के बाद खुला पति का राज, संविदाकर्मी निकला तो थाने पहुंची दुल्हन

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी से पहले सरकारी नौकरी का झांसा देकर दहेज लिया गया. बाद में विवाहिता को प्रताड़ित किया गया. महिला ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है.

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बरेली में शादी से पहले सरकारी नौकरी का झांसा देकर दहेज लेने और बाद में विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. सुभाषनगर क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है. महिला का आरोप है कि शादी से पहले पति की नौकरी सरकारी बताकर रिश्ता तय कराया गया और इसी आधार पर दहेज में 10 लाख रुपये नकद और कार ली गई. विवाहिता के मुताबिक शादी के बाद उसे पता चला कि पति सरकारी कर्मचारी नहीं, बल्कि संविदा पर काम करता है. इस बात का विरोध करने पर विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि इसके बाद ससुरालवालों ने उससे 10 लाख रुपये और कार की अतिरिक्त मांग की. मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया गया.

शराब के नशे में बेल्ट से पीटने का आरोप

महिला ने पुलिस को बताया कि अक्टूबर 2025 में पति ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की और बेल्ट से पीटा. इसके बाद उसकी मां उसे मायके ले गईं. दिसंबर 2025 में ससुर की मौत के बाद वह दोबारा ससुराल पहुंची, लेकिन उसके अनुसार वहां भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ.

पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

विवाहिता की तहरीर पर सुभाषनगर थाना पुलिस ने पति अमन माथुर, सास किरन और ननद रोशनी व प्रियंका समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि शादी में उसके मायकेवालों ने करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे. उसका आरोप है कि शादी से पहले पति की नौकरी को लेकर दी गई जानकारी के आधार पर ही उसके परिवार ने विवाह के लिए सहमति दी थी.

यह भी पढ़ें: UP में 2027 का मुकाबला होगा रोचक: क्या ब्राह्मण वोट बैंक में सेंध लगा पाएगा विपक्ष? आंकड़े कुछ और, सियासी संकेत कुछ और


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By तिलक कुमार

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >