लॉकडाउन में नहीं होगी इस गांव के लोगों की परेशानी, युवा घर-घर पहुंचाएंगे राहत सामग्री

भारत में भी कोरोना वायरस अपना पैर तेजी से पसार रहा है. कोरोना वायरस को रोकने के लिये पूरे देश में 21 दिन के लिये लॉकडाउन कर दिया गया है.

बलिया. कोरोना वायरस से पूरा विश्व संकट के दौर से गुजर रहा है. भारत में भी कोरोना वायरस अपना पैर तेजी से पसार रहा है. कोरोना वायरस को रोकने के लिये पूरे देश में 21 दिन के लिये लॉकडाउन कर दिया गया है. जो जहां पर है, उसे वहीं पर रुके रहने की अपील की जा रही है. इस दौरान गरीब और मजदूर लोगों को खाना खिलाने के लिये पीएम मोदी ने अपने सांसदीय क्षेत्र वराणसी की जनता से अपील की थी. इस वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर आम जन सहित सरकार और प्रशासनिक अधिकारी भी परेशान हैं. ऐसे में लोगों के सामने खाने पीने को लेकर परेशानी शुरू हो गई है. ऐसे में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिंगपुर गांव के युवाओं ने अपने गांव के गरीब और मजदूर लोगों को परेशानी न हो इसके लिये एक कमेटी का गठन किया है. इस कमेटी में गांव के कई युवा शामिल है.

ये सभी युवा घर-घर जाकर राहत सामग्री पहुंचाने की ठानी है. इस दौरान गांव के लोगों को एक जगह एकत्र नहीं होने की भी सलाह देंगे और कोरोना वायरस से बचाव करने के बारे में समझाएंगे. युवाओं ने घर-घर आटा, चावल, दाल, नमक, तेल और हरी सब्जी पहुंचाने का जिम्मा उठाया है. इस संबंध में सौरभ सिंह ने बताया कि आज जब लोगों का घर से बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है. ऐसे समय में घर-घर राहत सामग्री पहुंचाने में सत्यपाल सिंह, विकाश सिंह, गौरव सिंह, अनुप सिंह, सुरज सिंह समेत कई युवक शामिल है.

जरूरतमंदों में बांटी गयी राहत सामग्री

बैरिया में वैश्विक महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए देश में किए गए लॉकडाउन से गरीबों के सामने भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. जनपद में इन असहायों की मदद को समाजसेवी और विभिन्न संगठनों के लोग आगे आए हैं. कोई भोजन का पैकेट बांट रहा तो कोई खाद्यान्न. बीमारी से निबटने के लिए मास्क, सैनिटाइजर व आर्थिक मदद को भी तेजी से हाथ बढ़ रहे हैं. इसी क्रम में बैरिया कस्बा निवासी समाजसेवी हरि सिंह के सहयोग से पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने रविवार को बैरिया थाना परिसर में सौ गरीब व असहाय लोगों में आटा, चावल, नमक, तेल, मसाला आदि खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. वहीं कस्बा चौकी प्रभारी हीरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा बैरिया कस्बा के असहाय को खाने का पैकेट वितरित कर एनएच 31 से आने जाने वाले गरीब व असहायों को भी नास्ता, भोजन, पानी उपलब्ध कराने में जुटे हुए हैं.

पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि हमारे पूरे बैरिया सर्किल क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दिया जाएगा और ना ही कोई भूखा रहेगा. बताया कि जिन लोगों को पुलिस की मदद चाहिए वो सूचना दें उनको घर तक जाकार जो भी उनको मदद चाहिए उनके घर तक पहुंचाया जाएगा और जो लोग बाहर के हैं और लॉकडाउन में फंसे हुए हैं. उनके खाने और रहने की भी पूरी व्यवस्था थाने के मेस में किया गया है. वहीं एसएचओ संजय कुमार त्रिपाठी ने लोगों से अपील किया कि आप लोग पूरी तरह से लॉकडाउन का पालन करें, अनावश्यक कोई भी अपने घरों से बाहर न निकलें, अपने घरों में रहे.अगर खाद्य सामाग्री उपलब्ध होने में कोई भी दिक्कत हो रही हो तो हमें अवगत कराए पूरी मदद की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Radheshyam Kushwaha

Published by: Prabhat Khabar

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >