गंगा में नहाने गया किशोर डूबा, भाई को मल्लाह ने बचाया

रामगढ़ : बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा पार नौरंगा घाट पर मंगलवार की सुबह गंगा नदी में नहाने गया बालक डूब गया. वह अपने बड़े भाई के साथ आया था. उसको बचाने के प्रयास में बड़ा भाई भी डूबने लगा. उसे मौके पर मौजूद मल्लाह ने काफी मशक्कत के बाद बचा लिया, लेकिन छोटे भाई […]

रामगढ़ : बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा पार नौरंगा घाट पर मंगलवार की सुबह गंगा नदी में नहाने गया बालक डूब गया. वह अपने बड़े भाई के साथ आया था. उसको बचाने के प्रयास में बड़ा भाई भी डूबने लगा. उसे मौके पर मौजूद मल्लाह ने काफी मशक्कत के बाद बचा लिया, लेकिन छोटे भाई को नहीं बचा सका. घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया. वहीं, सूचना के बाद भी देर तक तहसील प्रशासन के अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में नाराजगी भी दिखी. शाम तक बालक का पता नहीं चल सका. नौरंगा निवासी दिनेश ठाकुर का पुत्र आकाश (12) अपने बड़े भाई प्रकाश के साथ गांव के सामने गंगा घाट पर मंगलवार की सुबह करीब सुबह 9 बजे नहाने पंहुचा था. दोनों भाई नहा रहे थे.

इसी बीच आकाश गहरे पानी मे जाकर डूबने लगा. उसने बचाने के लिए चिल्लाया, तो प्रकाश उसकी तरफ पहुंचा. छोटे भाई को बचाने के प्रयास में प्रकाश भी डूबने लगा. इसी बीच डूब रहे दोनों भाइयों पर बगल में नहा रही गांव की कुछ महिलाओं की नजर पड़ी, तो वे भी चिल्लाने लगीं. महिलाओं के शोर मचाने पर वहीं मौजूद मल्लाह भूपेश्वर ने नदी में कूदकर बड़े भाई प्रकाश को तो बचा लिया, लेकिन इतनी देर में आकाश गहरे पानी में लापता हो चुका था.

सूचना मिलने के बाद बदहवाश परिजनों के साथ ही ग्रामीण भी घटनास्थल स्थल पर पहुंच गये. साथ ही घटना की सूचना थाना व तहसील प्रशासन बैरिया को दी गयी. घंटना के तीन घंटे बाद, यानि दोपहर 12 बजे तक तहसील या थाना से कोई नहीं पहुंचा था. इस दौरान ग्रामीण खुद ही नदी में डूबे बालक की तलाश करते रहे. घटनास्थल पर पूरे दिन पिता के साथ ही मां मीरा देवी व बहन शोभा भी मौजूद रहे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. वहीं ग्रामीण उन्हें ढांढस बंधाते रहे.

नौरंगा निवासी दिनेश ठाकुर का पुत्र आकाश (12) अपने बड़े भाई प्रकाश के साथ गांव के सामने गंगा घाट पर मंगलवार की सुबह करीब सुबह 9 बजे नहाने पंहुचा था. दोनों भाई नहा रहे थे. इसी बीच आकाश गहरे पानी मे जाकर डूबने लगा. उसने बचाने के लिए चिल्लाया, तो प्रकाश उसकी तरफ पहुंचा. छोटे भाई को बचाने के प्रयास में प्रकाश भी डूबने लगा. इसी बीच डूब रहे दोनों भाइयों पर बगल में नहा रही गांव की कुछ महिलाओं की नजर पड़ी, तो वे भी चिल्लाने लगीं.

महिलाओं के शोर मचाने पर वहीं मौजूद मल्लाह भूपेश्वर ने नदी में कूदकर बड़े भाई प्रकाश को तो बचा लिया, लेकिन इतनी देर में आकाश गहरे पानी में लापता हो चुका था. सूचना मिलने के बाद बदहवाश परिजनों के साथ ही ग्रामीण भी घटनास्थल स्थल पर पहुंच गये. साथ ही घटना की सूचना थाना व तहसील प्रशासन बैरिया को दी गयी. घंटना के तीन घंटे बाद, यानि दोपहर 12 बजे तक तहसील या थाना से कोई नहीं पहुंचा था. इस दौरान ग्रामीण खुद ही नदी में डूबे बालक की तलाश करते रहे. घटनास्थल पर पूरे दिन पिता के साथ ही मां मीरा देवी व बहन शोभा भी मौजूद रहे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. वहीं ग्रामीण उन्हें ढांढस बंधाते रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >