यूपी : सपा को झटका, नारद राय बसपा में शामिल

बलिया : सपा को बलिया से एक और झटका लगा है. अखिलेश सरकार में काबीना मंत्री रहे नारद राय भी आज बसपा में शामिल हो गए. बसपा में हाल ही में शामिल हुए विधान परिषद सदस्य अम्बिका चौधरी ने नारद राय के बसपा में शामिल होने की पुष्टि की.उन्होंने बताया कि नारद राय को बसपा […]

बलिया : सपा को बलिया से एक और झटका लगा है. अखिलेश सरकार में काबीना मंत्री रहे नारद राय भी आज बसपा में शामिल हो गए. बसपा में हाल ही में शामिल हुए विधान परिषद सदस्य अम्बिका चौधरी ने नारद राय के बसपा में शामिल होने की पुष्टि की.उन्होंने बताया कि नारद राय को बसपा ने बलिया सदर से उम्मीदवार बनाया है. नारद राय अखिलेश सरकार में खादी ग्रामोद्योग, खेलकूद व विज्ञान व तकनीकी विभाग के काबीना मंत्री रहे। बलिया सदर से मौजूदा विधायक नारद राय शिवपाल सिंह यादव के बेहद नजदीकी माने जाते हैं. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें मंत्रिपरिषद से बर्खास्त कर दिया था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags
bsp

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >