गणतंत्र दिवस की तैयारी में दौड़ती छात्रा की हुई मौत

रेवती : नगर स्थित नव ज्योति विद्यापीठ में बुधवार के दिन गणतंत्र दिवस के गेम में भाग लेने के लिए दौड़ की प्रैक्टिस करते समय गिरने से एक छात्रा की मौत हो गयी. बताया जाता है कि नगर के बीज गोदाम के पास स्थित स्कूल में बुधवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के धनेश्वर दास के […]

रेवती : नगर स्थित नव ज्योति विद्यापीठ में बुधवार के दिन गणतंत्र दिवस के गेम में भाग लेने के लिए दौड़ की प्रैक्टिस करते समय गिरने से एक छात्रा की मौत हो गयी. बताया जाता है कि नगर के बीज गोदाम के पास स्थित स्कूल में बुधवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के धनेश्वर दास के मठिया, उमती, छपरा सारिब की शिव पर्सन यादव की पुत्री पिंकी (14) गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए दौड़ की प्रैक्टिस कर रही थी.

तेजी के साथ दौड़ते-दौड़ते अचानक पिंकी बैठ कर बेहोश हो गयी. आनन-फानन में विद्यालय के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही मृत बालिका की मां सुशीला देवी व भाई पिंटू सीएचसी पहुंच गये. परिजनों के करुण क्रंदन से वहां उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गयीं.
सूचना पाकर प्रभारी थानाध्यक्ष सदानंद यादव आवश्यक कार्रवाई में जुट गये. मृतका की माता ने बताया कि हमें कुछ खबर नहीं थी. यह बात हम लोगों को तब मालूम हुई जब उसी विद्यालय में पढ़ने वाली हमारे ही मुहल्ले की लड़की अंजली पुत्री गणेश ने घर आकर बताया कि पिंकी स्कूल में बेहोश हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >