एक बीडीओ ने नोड्यूज दिया तो दूसरे ने करायी एफआइआर

बैरिया : पहले खंड विकास अधिकारी ने दिया नोड्यूज, बाद में आये दूसरे खंड विकास अधिकारी ने करा दिया एफआइआर. लोग परेशान हैं कि जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारियों को भी दायित्व का जरा-सा बोध नहीं है. जब एक ने नोड्यूज दिया था, तो दूसरे ने ड्यूज दिखाकर कैसे एफआइआर करा दिया. इसको लेकर यहां […]

बैरिया : पहले खंड विकास अधिकारी ने दिया नोड्यूज, बाद में आये दूसरे खंड विकास अधिकारी ने करा दिया एफआइआर. लोग परेशान हैं कि जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारियों को भी दायित्व का जरा-सा बोध नहीं है.

जब एक ने नोड्यूज दिया था, तो दूसरे ने ड्यूज दिखाकर कैसे एफआइआर करा दिया. इसको लेकर यहां चर्चाओं का बाजार गर्म है. ब्लॉक के कर्मचारी व अधिकारियों के अलावा त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि भी अपने अनुसार इसके कारणों की व्याख्या करने में लगे हुए हैं.
आरोपित बनाये गये नलकूप विभाग के सिंचाई पर्यवेक्षक उन दिनों के ग्राम पंचायत अधिकारी विनय कुमार सिंह को तत्कालीन खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार मिश्र ने अदेय प्रमाण पत्र 2012 में जारी किया. विनय कुमार सिंह ऐसे कर्मचारी हैं, समस्त कागजात जमा कराकर अदेय प्रमाण पत्र प्राप्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >