सेना के पराक्रम को चुनावी मुद्दा नहीं बनायेगी भाजपा

बलिया : मोदी सरकार पर सेना के पराक्रम का राजनीतीकरण के विपक्ष के आरोपों के बीच भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी पाकिस्तान के खिलाफ हवाई हमले की कार्रवाई और सेना के पराक्रम को चुनावी मुद्दा नहीं बनायेगी. सलेमपुर क्षेत्र के भाजपा सांसद कुशवाहा ने संवाददाताओं से बातचीत […]

बलिया : मोदी सरकार पर सेना के पराक्रम का राजनीतीकरण के विपक्ष के आरोपों के बीच भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी पाकिस्तान के खिलाफ हवाई हमले की कार्रवाई और सेना के पराक्रम को चुनावी मुद्दा नहीं बनायेगी. सलेमपुर क्षेत्र के भाजपा सांसद कुशवाहा ने संवाददाताओं से बातचीत में विपक्षी दलों की कड़ी आलोचना की. कहा, विपक्षी दल पाकिस्तान और सेना के पराक्रम को लेकर ओछी राजनीति कर रहे हैं.
एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा लोकसभा के आगामी चुनाव में सेना के पराक्रम के भरोसे जनता के बीच नहीं जायेगी. भाजपा मोदी सरकार के कामकाज और देश के विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा लोकसभा के आगामी चुनाव में पाकिस्तान के खिलाफ हवाई हमले की कार्रवाई और सेना के पराक्रम को मुद्दा नहीं बनायेगी. यह चुनावी नहीं, बल्कि राष्ट्र हित से जुड़ा मुद्दा है.
केंद्र की मोदी सरकार पर सेना के पराक्रम का राजनीतीकरण करने के विपक्ष के आरोपों पर भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह हवाई हमले की कार्रवाई और सेना के पराक्रम पर सवाल उठाकर पाकिस्तान को खुश करने का कार्य कर रहे हैं. इन नेताओं को यह समझना चाहिए कि वे इस मुद्दे पर जितना नकारात्मक बयान देंगे, उनको उतना ही नुकसान होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >