Bahraich Wolf Terror: यूपी के बहराइच में आदमखोर भेड़िये का आतंक, रातभर जागने को मजबूर हैं लोग

Bahraich Wolf Terror: उत्तर प्रदेश के बहराइच में आदमखोर भेड़िये का आतंक जारी है. लोग दहशत में हैं. रातभर लोग जागने को मजबूर हैं.

Bahraich Wolf Terror: बहराइच के महसी तहसील क्षेत्र में मार्च महीने से इंसानों पर भेड़ियों के हमले हो रहे हैं. जुलाई से सोमवार रात तक इन हमलों में सात बच्चों सहित कुल आठ लोगों की मौत हो चुकी है और करीब तीन दर्जन लोग घायल हो चुके हैं.

पुलिस ने गांववालों को भेड़िये से बचाव के उपाय बताए

हरदी थाना क्षेत्र के पुरवा गांव में पुलिस ने मंगलवार को आदमखोर भेड़िये से बचाव के उपायों को लेकर गांव के लोगों के साथ बैठक की. पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पुरवा गांव के निवासी उदय प्रताप ने कहा, उन्होंने हमें खुद को बचाने के लिए सतर्क रहने के लिए समझाया. हर कोई जागरूक है. पुलिस ने हमें अपने घरों के अंदर या छतों पर रहने और दरवाजे बंद रखने के लिए कहा है. हम डरे हुए हैं और डर है. हम जाग रहे हैं और सतर्क हैं. पुलिस भी सक्रिय है. पुरवा गांव के निवासी देशराज ने कहा, पुलिस अधिकारियों ने हमें घर के अंदर और छतों पर रहने और जागते रहने को कहा. अगर बाहर जाना है तो 2-3 के समूह में जाना चाहिए. दो महीने हो गए हैं लेकिन भेड़िया क्यों नहीं पकड़ा जा रहा है. हम कब तक जागते रहेंगे? इससे हमारी सेहत पर असर पड़ता है. हमारे बीच जागरूकता है लेकिन भेड़िये को पकड़ना ज्यादा जरूरी है.

भेड़िये के हमले में पांच वर्षीय बच्ची घायल, गर्दन पर दांत के निशान

बहराइच के महसी तहसील में भेड़िये ने पांच वर्षीय एक बच्ची पर हमला कर उसे घायल कर दिया. बच्ची की गर्दन पर जंगली जानवर के दांत के निशान हैं. ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत पंडोहिया के मजरा गिरधरपुरवा में अनवर अली की पांच साल की बेटी अफसाना सोमवार रात घर में सो रही थी. तभी भेड़िए ने घर में घुसकर उसकी गर्दन पकड़ ली. बच्ची की चीख सुनकर पिता अनवर अली और परिजनों ने शोर मचाकर भेड़िए को घेरा तो भेड़िया बच्ची को छोड़कर खेतों की ओर भाग गया. परिजन और ग्रामीण घायल अफसाना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी ले गये जहां उसका इलाज हो रहा है. घटना की सूचना मिलते ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों व महसी क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर दहशत के साये में रह रहे पीड़ित परिवार व गांव वासियों की हिम्मत बढ़ाई व सचेत रहने की सलाह दी.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना को लेकर चिंता जताई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटनाओं को लेकर चिंतित हैं और लगातार अधिकारियों से घटनाओं की जानकारी लेकर उन्हें निर्देशित कर रहे हैं. सोमवार रात मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए प्रदेश, जोन, मंडल स्तरीय व 10 जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर घटनाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >