अंकित बालियान हत्याकांड: सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेवारी लेने वाला गायक भूपेंद्र ढींगरा गिरफ्तार, 2 शूटरों का हो चुका है एनकाउंटर

UP Crime News: शामली में हुए चर्चित गायक अंकित हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने हत्या की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर लेने वाले गायक भूपेंद्र ढींगरा को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

UP Crime News: शामली के चर्चित गायक अंकित हत्याकांड में पुलिस ने वांछित चल रहे गुरुग्राम निवासी गायक भूपेंद्र ढींगरा को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, हत्याकांड के बाद भूपेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था. इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.

व्यू बढ़ाने के लिए किया था दावा

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया कि भूपेंद्र ने सोशल मीडिया पर ज्यादा व्यू पाने के उद्देश्य से हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाला वीडियो बनाया था. वीडियो में उसने अंकित की हत्या को खुद अंजाम देने की बात कही थी. पुलिस अब उसके इस दावे और हत्याकांड से वास्तविक संबंध की जांच कर रही है.

गुरुग्राम से हुई गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए भूपेंद्र ढींगरा को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया. बताया गया है कि वह गुरुग्राम की कृष्णा कॉलोनी में रहता है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो समेत अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

दो आरोपी मुठभेड़ में मारे जा चुके

अंकित हत्याकांड की जांच में पुलिस पहले ही दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है. पुलिस के अनुसार, एक-एक लाख रुपये के इनामी सोनीपत निवासी सुमित और मोहित मुठभेड़ में मारे गए थे.

दो इनामी आरोपियों की तलाश जारी

वहीं, इस मामले में एक-एक लाख रुपये के इनामी करनाल निवासी सत्यम और आर्यन अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है. भूपेंद्र की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उससे पूछताछ के जरिए मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाने में लगी है.

यह भी देखें: रविवार को पंचायत, मंगलवार को कत्ल! मुजफ्फरनगर में प्रेम-प्रसंग की रंजिश में जेल में बंद आकाश के पिता की हत्या

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नटवर कुमार

नटवर कुमार पत्रकारिता के क्षेत्र में दो वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार हैं.वे ग्राउंड रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं. राजनीतिक घटनाक्रम, स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, अपराध, सामाजिक मुद्दों और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है. उनका प्रयास खबरों को तथ्यात्मक, स्पष्ट और पाठकों के लिए उपयोगी तरीके से प्रस्तुत करना रहता है.नटवर कुमार ने इतिहास में मास्टर ऑफ आर्ट्स (M.A. History) और मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पटना से की है. इतिहास और पत्रकारिता में उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें घटनाओं को व्यापक संदर्भ में समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने में मदद करती है.इस दौरान उन्होंने दूरदर्शन पटना में भी समय दिया है. नटवर कुमार मूल रूप से बिहार के दिनकर की भूमि बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >