दिन में ड्यूटी, रात में पढ़ाई, अमेठी के 30 सिपाहियों ने रचा इतिहास

UP News: अमेठी पुलिस के 30 सिपाहियों ने अपनी मेहनत और लगन से UP पुलिस उपनिरीक्षक (दारोगा) भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल की है. इसमें 8 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. आरक्षी गंगादीन ने 11 साल की अथक प्रयास के बाद यह मुकाम हासिल किया है.

UP News: कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती. अमेठी पुलिस के 30 सिपाहियों ने इस बात को सच साबित करदिखाया है. दिनभर कानून व्यवस्थाकी जिम्मेदारी निभाने के बाद उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और यूपी पुलिस उपनिरीक्षक (दारोगा) भर्ती परीक्षामें सफलता हासिल कर ली. खास बात यह है कि इनमें 8 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. सबसे ज्यादा चर्चा आरक्षी गंगादीन की हो रहीहै, जिन्होंने 11 साल तक लगातार मेहनत की और आखिरकार दारोगा बनने का सपना पूरा कर लिया.

11 साल की मेहनत के बाद मिला दारोगा बनने का सपना

यूपी पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम में अमेठी जिले में तैनात 30 आरक्षियों का चयन दारोगा पद के लिए हुआ है. इनमें एसपीकार्यालय की गोपनीय शाखा में तैनात आरक्षी गंगादीन की सफलता सबसे ज्यादा चर्चा में है. वर्ष 2015 में सिपाही भर्ती हुए गंगादीन नेड्यूटी के साथ लगातार 11 साल तक पढ़ाई जारी रखी और आखिरकार सफलता हासिल कर ली.

8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहास

इस चयन सूची में 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी अपनी जगह बनाई है. सभी चयनित पुलिसकर्मियों का कहना है कि व्यस्त ड्यूटी के बावजूदउन्होंने रोजाना कुछ समय पढ़ाई के लिए निकाला. परिवार के सहयोग, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और नियमित तैयारी की बदौलत वे इस मुकाम तक पहुंच सके.

जिले के कई थानों से हुए सिपाहियों का चयन

चयनित आरक्षी जिले के अलग-अलग थानों और शाखाओं में तैनात हैं. इनमें गोपनीय शाखा-1, पुलिस लाइन-1, इन्हौना-4, बाजारशुकुल-1, मोहनगंज-2, मुसाफिरखाना-4, मुंशीगंज-2, भाले सुल्तान-2, पीपरपुर-4, रामगंज-1, संग्रामपुर-2, जायस-1, जामो-1, जगदीशपुर-1, अमेठी-1 और गौरीगंज-2 पुलिसकर्मी शामिल हैं.

इन 30 पुलिसकर्मियों ने पाई सफलता

चयनित पुलिसकर्मियों में गंगादीन, सत्येंद्र कुमार, गोविंद यादव, विजय पाल, आकाश, शालिनी, अभिषेक, शिवकांत, आशीष, प्रियंका, स्नेहा, शिवनाथ, शैलेश, प्रभा, उमका, अन्या पोरवा, अविजीत, कोमल पाल, सुशील, अतुल, धनराज, प्रिन्सी, दीपेन्द्र, अभिजीत कटियार, मोहम्मद फारुख, अश्वनी, विशाल गुप्ता, कुलदीप, अखिलेश और गौरव शामिल हैं.

एसपी ने दी बधाई, कहा- पूरी फोर्स के लिए गर्व की बात

अमेठी के पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने सभी 30 नवचयनित उपनिरीक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि ड्यूटी के साथ प्रतियोगी परीक्षा कीतैयारी कर सफलता हासिल करना आसान नहीं होता. इन पुलिसकर्मियों ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित किया है कि इच्छाशक्तिमजबूत हो तो हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि इनकी सफलता पूरी पुलिस फोर्स के लिए गर्व की बात है और यह दूसरे जवानों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी.

Also Read: एक नहीं, कई बार बदली उत्तर प्रदेश की पहचान, जानिए कैसे बदले नाम, राजधानी और नक्शा

 


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Lucky Kumari

Published by: Ashish Jha

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >