Sandeep Gupta murder case : 10 लाख एडवांस लेकर शूटर्स ने की थी एटा व्यापारी की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

एटा व्यापारी संदीप गुप्ता हत्याकांड मामले में नया खुलासा हुआ है. इस मामले में पकड़े गए शूटर्स प्रवीण बाजौता और जितेंद्र कंजा ने बताया कि उन्होंने 10 लाख एडवांस लेकर इस घटना को अंजाम दिया था.

Aligarh News: एटा व्यापारी संदीप गुप्ता के मर्डर में लिप्त शूटर्स प्रवीण बाजौता और जितेंद्र कंजा को रिमांड पर लेने के बाद हुई पूछताछ में शूटर्स ने कई राज खोले है. शूटर्स ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने 10 लाख एडवांस लेकर व्यापारी की हत्या की थी.

शूटर्स ने लिया था 10 लाख एडवांस

संदीप गुप्ता हत्याकांड में पकड़े गए शूटर्स प्रवीण बाजौता और जितेंद्र कंजा से पुलिस रिमांड में पूछताछ कर रही है. शूटर प्रवीण बजौता ने पहले तो 6 लाख फिर 10 लाख रुपए एडवांस देकर एटा व्यापारी संदीप गुप्ता की हत्या करने की बात स्वीकारी है. शूटर प्रवीण बजौता ने बताया कि यह 10 लाख उन्होंने अपने बच्ची के जन्मदिन की पार्टी और धार्मिक कार्यक्रम में खर्च कर दिए.

प्रदीप की तलाश में जुटी पुलिस

शूटर प्रवीण बजौता ने पहले पुलिस को हत्या के दौरान बलेनो सवार तीसरे व्यक्ति का नाम अंगद बताया था, जो गलत निकला. जितेंद्र कंजा को अंगद बनाकर प्रवीण ने अपने पास रखा था. जबकि तीसरा आरोपित प्रवीण का तयेरा भाई प्रदीप था.

ऐसे हुई एटा व्यापारी को हत्या

एटा के अलीगंज निवासी संदीप गुप्ता, जिनका मुख्य बाजार मोहल्ला राम प्रसाद चौधरी में साड़ी संसार के नाम से प्रतिष्ठान है. अलीगढ़ के कासिमपुर रोड स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री की फ्रेंचाइजी के साथ ही उनका ट्रांसपोर्ट का कारोबार है, उनके एक दर्जन से ज्यादा ट्रक लगे हुए हैं. संदीप गुप्ता 27 दिसंबर 2021को डीआईजी दीपक कुमार से मिलकर गांधी आई हॉस्पिटल के सामने से गुजरे, तो उनका ड्राइवर गुटखा लेने दुकान पर गया, तभी अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गए. व्यापारी के सिर, कमर समेत शरीर में तीन गोली लगी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने व्यापारी को वरूण ट्रोमा में भर्ती कराया. जहां से जेएन मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया. जहां डॉक्टरों ने व्यापारी संदीप गुप्ता को मृत घोषित कर दिया था.

Also Read: अलीगढ़ में मतगणना को लेकर राजनीतिक पार्टियों को निर्देश जारी, विजय जुलूस पर रहेगा प्रतिबंध

रिपोर्ट – चमन शर्मा, अलीगढ़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >