अलीगंज में 8 करोड़ से बदलेंगी तस्वीर? 50 से ज्यादा बनेगी नई सड़कें, जानिए आपने वार्ड का विकास कार्य

UP News: अलीगंज नगर पालिका बोर्ड बैठक में विकास कार्यों को लेकर अहम निर्णय लिए गए. करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई और 50 से अधिक नई सीसी सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है. इसका उद्देश्य नगर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना और आवागमन को सुगम बनाना है.

UP News: अलीगंज नगर में आने वाले दिनों में सड़क और दूसरी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को रफ्तार मिलने वाली है. नगर पालिका की बोर्ड बैठक में करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई. इसके साथ ही नगर के अलग-अलग वार्डों में 50 से अधिक नई सीसी सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है. इन कामों का मकसद नगर की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर करना और लोगों को आवागमन में राहत देना है.

बोर्ड बैठक में विकास कार्यों की हुई समीक्षा

नगर पालिका परिषद के सभागार में अध्यक्ष सुनीता संदीप गुप्ता की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई. बैठक में नगर में पहले से चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई. इसके साथ ही सभी वार्डों से नई विकास योजनाओं के प्रस्ताव भी मांगे गए. बैठक में नगर की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराने पर जोर दिया गया.

8 करोड़ रुपये से चल रहे हैं कई विकास कार्य

अध्यक्ष प्रतिनिधि सुजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि नगर में करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से अलग-अलग विकास कार्य कराए जा रहे हैं. कई इलाकों में सीसी सड़क निर्माण का काम भी चल रहा है. इनमें काजी मनिहार गली से डाक बंगला, मातादीन चौराहे से प्रमोद गुप्ता के मकान, तहसील चौराहे से मदर इंडिया स्कूल और गामा देवी मंदिर से जियो कार्यालय तक के मार्ग शामिल हैं.

50 से ज्यादा नई सीसी सड़कों का प्रस्ताव

नगर के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए 50 से अधिक नई सीसी सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है. बोर्ड बैठक में इन प्रस्तावों पर चर्चा की गई और सभासदों से उनके वार्ड की जरूरत के हिसाब से विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए. इससे अलग-अलग वार्डों में जरूरत के मुताबिक सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

स्वच्छ और सुंदर नगर बनाने पर भी जोर

बैठक में अलीगंज को स्वच्छ और सुंदर बनाने को लेकर भी चर्चा हुई. नगर पालिका की ओर से नागरिकों से विकास कार्यों में सहयोग करने और नगर को साफ-सुथरा बनाए रखने की अपील की गई. बैठक में अधिशासी अधिकारी कृष्ण प्रताप सरल समेत नगर पालिका के सभासद मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: आजम खान के ठिकानों पर ED की रेड, जौहर यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट से जुड़े 10 ठिकानों पर छापेमारी, रामपुर से दिल्ली तक कार्रवाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By लक्की कुमारी

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >