Agra Railway News : धौलपुर स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग और धौलपुर-गढ़ी सांद्रा के बीच 18 किलोमीटर रेलखंड में गेज परिवर्तन का काम चल रहा है. इसके चलते आगरा से गुजरने वाली 14 ट्रेनों का संचालन 8 से 17 सितंबर तक प्रभावित रहेगा. अलग-अलग दिनों में ट्रेनों को 15 से 60 मिनट तक रोका या देरी से चलाया जाएगा. इसका असर आगरा से यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा. यात्रियों को स्टेशनों पर ट्रेन के लिए अतिरिक्त इंतजार करना पड़ सकता है. रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है.
धौलपुर स्टेशन पर चल रहा यार्ड री-मॉडलिंग का काम
धौलपुर स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग का काम किया जा रहा है. इसके साथ ही धौलपुर-गढ़ी सांद्रा के बीच 18 किलोमीटर रेलखंड में गेज परिवर्तन का काम भी चल रहा है. रेल कार्य के चलते अलग-अलग तारीखों में आगरा से गुजरने वाली ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा. कुछ ट्रेनों को 15 मिनट तो कुछ को 60 मिनट तक देरी का सामना करना पड़ेगा.
15 सितंबर को सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगी ट्रेनें
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि रेल कार्य के लिए प्री एनआई और एनआई किया जा रहा है. 15 सितंबर को 11808 आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू एक्सप्रेस 60 मिनट, महाकौशल एक्सप्रेस 20 मिनट, समता एक्सप्रेस 45 मिनट और तमिलनाडु संपर्क क्रांति 30 मिनट तक प्रभावित रहेगी. इसके अलावा कई अन्य ट्रेनों को भी अलग-अलग समय के लिए रोका जाएगा. इन ट्रेनों के 20 से 50 मिनट तक प्रभावित होने की संभावना है.
झेलम और पातालकोट एक्सप्रेस भी प्रभावित
रेल कार्य के कारण झेलम एक्सप्रेस और पातालकोट एक्सप्रेस का संचालन भी अलग-अलग तारीखों में प्रभावित रहेगा. इन ट्रेनों को 15 से 60 मिनट तक रोका या देरी से चलाया जा सकता है. इससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है. खासकर कनेक्टिंग ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय का ध्यान रखना होगा.
यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांचें
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के लिए घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें. रेल कार्य के कारण ट्रेन के निर्धारित समय में बदलाव हो सकता है. 8 से 17 सितंबर के बीच आगरा से गुजरने वाली प्रभावित ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गयी है.
Also Read : आगरा में एक भी पीजी-हॉस्टल पंजीकृत नहीं, फिर भी चल रहे सैकड़ों, दिल्ली की घटना से भी नहीं ली सबक
