सीएम योगी को लोगों ने खून से लिखी चिट्ठी, फरियाद नहीं सुनी तो दी आंदोलन की चेतावनी!

UP News: आगरा के सरकारी दफ्तरों की लापरवाही के चलते लोगों ने अनोखा विरोध जताया है. जब बार-बार फरियाद के बाद भी सुनवाई नहीं हुई, तो लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखकर अपनी पीड़ा बताई. आगे की कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है.

UP News: आगरा सरकारी दफ्तरों में बार-बार फरियाद के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई तो लोगों ने विरोध का ऐसा रास्ता चुना, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया. आगरा के एत्मादपुर तहसील के खंदौली ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत चौकड़ा में प्राचीन शिव मंदिर और शहीद स्मारक के आसपास फैली गंदगी से नाराज लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखा. आक्रोशित लोगों ने सीएम योगी को खून से चिट्ठी लिखकर अपनी पीड़ा बताई. लोगों का कहना है कि कई शिकायतों और तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है.

शिकायतों के बाद भी नहीं हुई सफाई

गांव के लोगों और समाजसेवियों का आरोप है कि मंदिर और शहीद स्मारक जैसे महत्वपूर्ण स्थान के आसपास लंबे समय से गंदगी फैली हुई है. कई बार अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई और तहसील दिवस में भी शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इससे लोगों में स्थानीय ब्लॉक अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है. समाजसेवियों ने ग्राम पंचायत सेक्रेटरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित करने की मांग की है.

शनिवार तक सफाई नहीं हुई तो आंदोलन

लोगों ने अब प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है. उनका कहना है कि यदि शनिवार तक मंदिर और शहीद स्मारक के आसपास सफाई नहीं कराई गई, तो सैकड़ों लोग दोबारा खून से पत्र लिखकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे. इसके साथ ही बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है. लोगों का कहना है कि धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थानों की ऐसी स्थिति प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है. अब देखना होगा कि चेतावनी के बाद प्रशासन कितनी जल्दी सफाई व्यवस्था दुरुस्त करता है.

Also Read: कानपुर से लखनऊ सिर्फ 186 रुपये में: 15 अगस्त से शुरू होगी नई AC ई-बस सेवा, प्रयागराज भी जुड़ेगा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >