आगरा में युवती को नशीला ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर की शादी, आरोपी गिरफ्तार

आगरा से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया. आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और मंदिर में शादी के लिए मजबूर किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

UP Crime News : उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और धमकी देकर मंदिर में शादी करने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रशांत गौतम को मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया अश्लील वीडियो

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जनवरी 2026 में आरोपी प्रशांत गौतम ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया. इस दौरान उसने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए. इसके बाद आरोपी लगातार इन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा.

धमकी देकर मंदिर में कराई शादी

युवती का आरोप है कि अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उस पर दबाव बनाया और मंदिर में शादी कर ली. हालांकि शादी के बाद भी आरोपी का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ. पीड़िता के मुताबिक, वह आरोपी के साथ नहीं रहना चाहती थी, लेकिन आरोपी लगातार अश्लील संदेश भेजकर और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा.

घर में घुसकर दोबारा दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि 12 जुलाई 2026 को आरोपी उसके घर में घुस आया और उसके साथ दोबारा जबरन दुष्कर्म किया. घटना के बाद युवती ने पुलिस की शरण ली और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई.

24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता की तहरीर के आधार पर ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 64(1), 123, 333 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया. इसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया. मुखबिर की सूचना पर हाथरस रोड स्थित वन सिटी कॉलोनी के पास से आरोपी प्रशांत गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

Also Read : पापा... लड़ाई मत करिए'... इतना कहते ही बेटी पर टूट पड़ा पिता, झगड़ा रोकने आई बेटी सुषमा की खूंटे से कर दी हत्या


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >