6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के दोषी बंटी को 20 साल जेल की सजा, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला

आगरा में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. आरोपी बंटी को 20 साल के कारावास और जुर्माने की सजा दी गई है. कोर्ट ने पीड़िता को मुआवजा दिलाने के भी निर्देश दिए हैं.

UP News: आगरा में छह साल की बच्ची से दुराचार के करीब छह साल पुराने मामले में पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने आरोपी पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है. विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट संगीता कुमारी ने पीड़िता के बयान और अभियोजन पक्ष की दलीलों को अहम मानते हुए यह फैसला सुनाया. कोर्ट ने पीड़िता को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया के लिए फैसले की प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजने के निर्देश भी दिए हैं.

घर में ही छह साल की बच्ची से किया था दुराचार

मामला आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र का है. अभियोजन के मुताबिक, आरोपी बंटी पुत्र राधे निवासी रतनपुरा, आगरा, पीड़िता के परिवार के यहां संचालित जूता कारखाने में कारीगर के तौर पर काम करता था. 13 जून 2020 को उसने वादी की छह वर्षीय बेटी के साथ उसके घर में ही दुराचार किया. बच्ची की चीख सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गया. परिवार के लोगों ने आरोपी के घर जाकर शिकायत करने का प्रयास किया, लेकिन वह वहां भी नहीं मिला. इसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई और आरोपी के खिलाफ दुराचार व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया.

पीड़िता, माता-पिता और डॉक्टर समेत कई लोगों की गवाही

पुलिस ने मामले की जांच पूरी करने के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया. सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से पीड़िता, उसकी मां और पिता के बयान दर्ज कराए गए. इसके अलावा डॉक्टर नीता कुलश्रेष्ठ, विवेचक अजय कौशल और पुलिसकर्मी सुमित कुमार ने भी अदालत में गवाही दी. वहीं, बचाव पक्ष ने आरोपी को निर्दोष साबित करने के लिए जसवंत सिंह और पवन कुमार को गवाह के रूप में पेश किया.

पीड़िता की गवाही को माना अहम, आरोपी को 20 साल की कैद

विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट संगीता कुमारी ने पीड़िता के बयान और विशेष लोक अभियोजक विमलेश आनंद की ओर से पेश किए गए तर्कों को मामले में महत्वपूर्ण माना. साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने बंटी को दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई. साथ ही पीड़िता को प्रतिकर दिलाने के लिए फैसले की प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजने का आदेश दिया गया है.

Must Read- 3 बच्चों की मां को 6 बच्चों के पिता से हुआ प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद अब एक छत के नीचे पलेंगे 9 बच्चे, पढ़ें अनोखे निकाह की कहानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >