यमुना एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रेलर की टक्कर, चार लोगों की मौत कई घायल

Accident on Yamuna Expressway:उत्तर प्रदेश के मथुरा के राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे के बाद राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

Accident on Yamuna Expressway: मथुरा के राया थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 112 के पास तेज रफ्तार बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर हो गई. इसने चार लोगों की जान ले ली, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं. घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

रात 3:35 बजे हुआ हादसा, 65 यात्रियों से भरी बस ट्रेलर से जा भिड़ी

मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के सड़क हादसा हो गया. एसपी (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि करीब 65 यात्रियों को लेकर जा रही एक तेज रफ्तार वोल्वो बस तीसरी लेन में चल रहे ट्रेलर से पीछे से टकरा गई. हादसे की सूचना पुलिस को सुबह 3:35 बजे मिली, जिसके बाद तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया.


ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. घायलों को बिना देरी अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया. इस व्यवस्था की वजह से सभी घायलों को तेजी से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें- मौत के डर से होमस्टे में रह रही थी साई सुरभि, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत; मोहम्मद अली पर आरोप


मौके पर जुटा पूरा प्रशासन, हादसे की जांच शुरू

एसपी (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य पूरा कर लिया गया है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार बस की तेज रफ्तार हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है. यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >