कलावा बांधकर बदली पहचान? फिर गायब हुई छात्रा,  इंस्टाग्राम से शुरू लव जिहाद  का खुलासा करने UP पुलिस पहुचीं राजस्थान

UP News : मेरठ से एक दलित छात्रा के कथित अपहरण का मामला सामने आया है, जहाँ आरोपी ने पहचान छुपाने के लिए कलावा बाँधा और इंस्टाग्राम पर फर्जी नाम से अकाउंट बनाया। छात्रा 14 जुलाई से लापता है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

UP News : मेरठ में एक दलित छात्रा के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. आरोप है कि आरोपी ने इंस्टाग्राम के जरिए छात्रा को अपने जाल में फंसाया और फिर उसे लेकर फरार हो गया. पुलिस छात्रा की तलाश में मध्य प्रदेश और राजस्थान में दबिश दे रही है. वहीं, आरोपी के परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है.

इंस्टाग्राम पर बनाया फर्जी नाम से अकाउंट

मामला मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है. आरोप है कि आरोपी मोईनद्दीन ने इंस्टाग्राम पर "मन्नू जी बंसल" नाम से हैंडल बनाया हुआ था. इसी अकाउंट के जरिए उसने छात्रा से संपर्क किया और बाद में उसे अपने विश्वास में लिया. परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने पहचान छिपाकर छात्रा को अपने जाल में फंसाया और इसके बाद उसका अपहरण कर लिया.

कलावा बांधे आरोपी की फोटो भी मिली

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी की कुछ तस्वीरें भी मिली हैं, जिनमें उसके हाथ में कलावा बंधा हुआ दिखाई दे रहा है. पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है.

14 जुलाई से छात्रा का नहीं मिला सुराग

परिजनों के मुताबिक, छात्रा 14 जुलाई से लापता है. काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है. पुलिस की टीमें आरोपी और छात्रा की तलाश में मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी दबिश दे रही हैं.

इंदौर में सैलून का काम करता था आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मोईनद्दीन पहले इंदौर में रहकर सैलून का काम करता था. पुलिस उसके संपर्कों और गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है. वहीं, आरोपी के परिवार के लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की है ताकि छात्रा और आरोपी के बारे में अहम जानकारी मिल सके.

पुलिस जुटा रही डिजिटल सबूत

फिलहाल पुलिस इंस्टाग्राम अकाउंट, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल माध्यमों की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि छात्रा को जल्द बरामद करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी.

Also Read: संसद से जंतर-मंतर तक सपा का मार्च, अखिलेश- डिंपल ने BJP पर साधा निशाना, राम मंदिर और पेपर लीक मामले पर गरमाया मुद्दा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lucky Kumari

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >