कुशीनगर में युवक ने पत्नी और दो बच्चों को पेट्रोल छिड़क कर जलाया, पत्नी की मौत, बच्चे गंभीर

फर्द मुंडेरा गांव का रामसमुझ मजदूरी करता है. वह अपने परिवार के साथ एक कमरे के मकान में रहता है. तीन दिन पहले रामसमुझ का पत्नी सुभावती देवी (32) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसी बात को लेकर रामसमुझ ने पत्नी से मारपीट की और कहीं चला गया. बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे कहीं से लौटा.

Kushinagar News: कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव फर्द मुंडेरा में बृहस्पतिवार की रात युवक ने पत्नी और दो बच्चों को पेट्रोल छिड़ककर जला दिया. घटना में महिला की मौत हो गई. बच्चों की हालत गंभीर है.

किसी तरह से आग बुझाई गई

फर्द मुंडेरा गांव का रामसमुझ मजदूरी करता है. वह अपने परिवार के साथ एक कमरे के मकान में रहता है. तीन दिन पहले रामसमुझ का पत्नी सुभावती देवी (32) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसी बात को लेकर रामसमुझ ने पत्नी से मारपीट की और कहीं चला गया. बृहस्पतिवार की रात करीब 12:00 बजे कहीं से लौटा. अपने साथ में गैलन में पेट्रोल ले���र आया. कमरे में सो रही पत्नी सुभावती देवी, दोनों बच्चों बड़ी बेटी मुस्कान (10) और बेटा करण (4) पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और कहीं भाग गया. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे. किसी तरह से आग बुझाई गई. घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची. महिला और उसके बच्चों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई.

खबर अपडेट की जा रही है…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >