मथुरा पर योगी सरकार का बड़ा फैसला- अयोध्‍या की तर्ज पर कन्‍हैया की नगरी में होगी कृष्‍णलीला

ब्रज क्षेत्र में जन्मे कलाकारों साहित्यकारों और लेखकों के घर होंगे संरक्षित करने के साथ ही लेखकों, कलाकारों और साहित्यकारों के नाम पर वहां की सड़कों का नाम रखा जाएगा. ब्रज क्षेत्र में सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की जाएगी.

Mathura News: कृष्णानगरी मथुरा पर प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला किया है. अयोध्या की रामलीला की तर्ज पर मथुरा में कृष्णलीला का मंचन किया जाएगा. ब्रज क्षेत्र में जन्मे कलाकारों साहित्यकारों और लेखकों के घर होंगे संरक्षित करने के साथ ही लेखकों, कलाकारों और साहित्यकारों के नाम पर वहां की सड़कों का नाम रखा जाएगा. ब्रज क्षेत्र में सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की जाएगी. लोक एवं जनजाति कला संस्कृति को संरक्षित करने के लिए जिलावार सूची तैयार होगी. वहीं, ब्रजभाषा के प्राचीन साहित्य का जर्मन, फ्रेंच और रूसी भाषा में अनुवाद होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >