बरेली में पति की पाबंदी से खफा पत्नी ने दी जान, पुलिस ने कब्जे में लिया शव, जानें मौत की वजह

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के पीपलसाना चौधरी गांव निवासी यादराम की पत्नी सीमा (32 वर्ष) ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. रविवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका के परिजनों ने बताया कि सीमा को रक्षाबंधन के अवसर पर उसके पति ने मायके नहीं जाने दिया था.

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में पति की पाबंदियों से खफा एक पत्नी ने जान दे दी. इससे घर में कोहराम मच गया. पति पर महिला को रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर मायके न भेजने का आरोप है.जिसके चलते दोनों के बीच कहासुनी हो गई. इसके बाद महिला ने जान देने का कदम उठाया है. पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है.

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के पीपलसाना चौधरी गांव निवासी यादराम की पत्नी सीमा (32 वर्ष) ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. रविवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका के परिजनों ने बताया कि सीमा को रक्षाबंधन के अवसर पर उसके पति ने मायके नहीं जाने दिया था. इसके बाद जन्माष्टमी पर भी नहीं आने दिया.सीमा के परिजनों ने फोन किया.इसके बाद भी यादराम नहीं माना. इसको लेकर दोनों में शनिवार रात विवाद हो गया था. विवाद के बाद सीमा सोने चली गई. इसी से नाराज सीमा ने रात में किसी समय कमरे की छत के कुडे से साड़ी बांध कर फांसी लगा ली. सुबह होने पर उसका शव फांसी पर लटका था. यह सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है.इसके साथ ही मृतक सीमा के परिजनों ने पति यादराम के खिलाफ कार्रवाई को तहरीर दी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >