UP Weather: यूपी में IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

UP Weather: मौसम विभाग ने लखनऊ समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलो में रविवार और सोमवार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Weather Update: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शनिवार को हुई बारिश के बाद ठंडी हवाओं ने सर्दी में इजाफा कर दिया है. मौसम विभाग ने लखनऊ समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलो में रविवार और सोमवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. शनिवार को हुई बारिश के बाद से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.

लखनऊ समेत इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को सर्द हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं. इस दौरान प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, बदायूं, बरेली, बुलंदशहर, संभल, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, फर्रुखाबाद, इटावा औरैया, जालौन, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, अयोध्या, फतेहपुर, अंबेडकर नगर, मैनपुरी, कन्नौज, गोंडा, बहराइच के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

उत्तर भारत में जारी रहेगा सर्दी का सितम

मौसम विभाग के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल सकता है. IMD ने दिल्ली एनसीआर में बारिश का अलर्ट पहले ही जारी कर दिया था. हालांकि देश की राजधानी दिल्ली में तेज बारिश की संभावना जताई गई है. यहां विभाग ने 22 जनवरी के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >