Weather Report LIVE : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बड़ा हादसा, भूस्खलन में बस दबी, कई लोग दबे

Weather Report LIVE 11 August,Himachal Pradesh landslide Kinnaur district - मौसम विभाग (IMD Alert) की मानें तो उत्तरी भारत में आगामी चार दिनों में भारी बारिश देखी जा सकती है. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के पास चट्टानें गिरने से बड़ा हादसा मंगलवार को हुआ.

Live Updates
2:23 PM. 11 Aug 21 2:23 PM. 11 Aug

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन की चपेट में आए 40 से अधिक लोग

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बुधवार को भूस्खलन होने से 40 से अधिक लोग उसकी चपेट में आ गए. उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने यह जानकारी दी. सादिक ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन की बस समेत अनेक वाहन भूस्खलन के मलबे में दब गए. बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे. बस किन्नौर के रेकॉन्ग प्यो से शिमला जा रही थी. किन्नौर के उपायुक्त ने बताया कि सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और स्थानीय बचाव दलों को बचाव कार्य के लिए बुलाया गया. पत्थर अब भी गिर रहे हैं जिससे बचाव अभियान में कठिनाई आ रही है.

2:23 PM. 11 Aug 21 2:23 PM. 11 Aug

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बड़ा हादसा, भूस्खलन में बस दबी

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निगुलसेरी में नेशनल हाईवे-5 पर चील जंगल के पास चट्टानें गिरने से बड़ा हादसा मंगलवार को हुआ. हादसे में एचआरटीसी बस की चपेट में आने की खबर है. बताया जा रहा है कि चट्टानें गिरने से एचआरटीसी बस मलबे में दब गई है. इसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है.

2:23 PM. 11 Aug 21 2:23 PM. 11 Aug

यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मध्‍य प्रदेश के रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, होशांगाबाद, रतलाम, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, मुरैना, श्योपुरकलां में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया.

2:23 PM. 11 Aug 21 2:23 PM. 11 Aug

प्रधानमंत्री ने वाराणसी में बाढ़ से पैदा हुई स्थिति का जायजा लिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ से पैदा हुई स्थिति पर स्थानीय प्रशासन से विस्तृत चर्चा कर जायजा लिया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.

2:23 PM. 11 Aug 21 2:23 PM. 11 Aug

दिल्ली में अगले छह-सात दिन बारिश की संभावना नहीं

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है. वहीं, अगले छह-सात दिन बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं.

2:23 PM. 11 Aug 21 2:23 PM. 11 Aug

पहाड़ों पर बारिश और बांधों से छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार वृद्धि होती नजर आ रही है. वाराणसी में गंगा, प्रयागराज में गंगा-यमुना और चित्रकूट में यमुना-पयस्विनी नदी के खतरे के निशान ऊपर पहुंच जाने से बाढ़ का पानी तटवर्ती इलाकों में घुस गया है.

2:23 PM. 11 Aug 21 2:23 PM. 11 Aug

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी करने का काम किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 12, 13 और 14 अगस्त को सूबे के मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

7:42 AM. 11 Aug 21 7:42 AM. 11 Aug

उत्तर बिहार में 48 घंटे तक मानसून सक्रिय

उत्तर बिहार में 48 घंटे तक मॉनसून सक्रिय रहेगा. इस वजह से आसमान में बादल छाया रहेगा. जिससे अच्छी बारिश की संभावना है. कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है. बारिश के दौरान हल्की हवा भी चल सकती है.

7:29 AM. 11 Aug 21 7:29 AM. 11 Aug

झारखंड में यहां होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि बुधवार को पूरे राज्य में बारिश होगी. कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है. इसको लेकर मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. बुधवार को रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा, पूर्वी और प सिंहभूम छोड़ अन्य जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है.

7:29 AM. 11 Aug 21 7:29 AM. 11 Aug

यहां होगी भारी बारिश

देश के कई राज्यों में अभी भी मानसून का कहर नजर आ रहा है. बिहार और मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ के हालात पैदा हो गये हैं. वहीं भारतीय मौसम विभाग ने देश के उत्तरी राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के अलावा उत्तर पूर्वी राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

7:29 AM. 11 Aug 21 7:29 AM. 11 Aug

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 11 से 13 अगस्त के बीच पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा झारखंड में भी आगामी तीन दिनों के लिए भारी बारिश का अनुमान विभाग की ओर से लगाया गया है.

7:29 AM. 11 Aug 21 7:29 AM. 11 Aug

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग की मानें तो देश के उत्तर और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. देश के उत्तरी इलाके के साथ ही उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल की कई जगहों पर भारी बारिश की संभवना है. विभाग का कहना है कि 11 से 13 अगस्त के बीच पूर्वोत्तर राज्य असम और मेघालय में भारी बारिश देखी जा सकती है.

7:29 AM. 11 Aug 21 7:29 AM. 11 Aug

पहाड़ी राज्यों का हाल

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के साथ ही हिमाचल प्रदेश में लोगों को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा और गुजरात के कई इलाकों में बारिश होने की संभाना है.

7:29 AM. 11 Aug 21 7:29 AM. 11 Aug

पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की बारिश

पिछले 24 घंटों में पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ीं. मौसम विभाग ने बताया कि धौरहरा (खीरी) में 16 सेंटीमीटर, मौदहा (हमीरपुर) में 12 सेमी, बांदा और खैरागर (आगरा) में 11 सेमी, जबकि कुलपहाड़ (महोबा), कर्नलगंज (गोंडा) में नौ सेमी बारिश हुई, बस्ती, राय बरेली, एटा, कासगंज में आठ सेंटीमीटर बारिश हुई. मुरादाबाद, कानपुर, लालगंज आरा (प्रतापगढ़) और गाजीपुर में सात-सात सेंटीमीटर बारिश हुई है. प्रदेश में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस कानपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान गाजीपुर और नजीबाबाद में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Weather Report LIVE 11 August,Himachal Pradesh landslide Kinnaur district – मौसम विभाग (IMD Alert) की मानें तो उत्तरी भारत में आगामी चार दिनों में भारी बारिश देखी जा सकती है. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के पास चट्टानें गिरने से बड़ा हादसा मंगलवार को हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >