राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों को मिलेगा ये खास प्रसाद, सामने आया वीडियो

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में वीवीआईपी, साधुओं के बीच वितरित किए जाने वाले प्रसाद में कई खास बाते हैं. प्रसाद में कंद मूल, सरजू नीर शामिल हैं. डब्बे में श्लोक भी लिखा गया है.

22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देशभर के करीब 8 हजार गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है. समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों के बीच बेहद खास प्रकार के प्रसाद का वितरण किया जाएगा. वीवीआईपी, साधुओं और खास अतिथियों को दिए जाने वाले प्रसाद का वीडियो सामने आया है. जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

प्रसाद में क्या है खास

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में वीवीआईपी, साधुओं के बीच वितरित किए जाने वाले प्रसाद में कई खास बाते हैं. प्रसाद में कंद मूल, सरजू नीर शामिल हैं. डब्बे में श्लोक भी लिखा गया है.

कंद मूल- कंद मूल फल सुरस अति दिए राम कहुं आनि।

प्रेम सहित प्रभु खाए बारंबार बखानि॥

सरजू नीर – मज्जहिं सज्जन बृंद बहु पावन सरजू नीर।

जपहिं राम धरि ध्यान उर सुंदर स्याम सरीर॥

कुंकुम- मृगमद चंदन कुंकुम कीचा।

मची सकल बीथिन्ह बिच बीचा॥

रुद्राष्टकम – नमामीशमीशान निर्वाणरूपं

विभुं व्यापकं ब्रह्मवेदस्वरूपम्

निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं

चिदाकाशमाकाशवासं भजेहम्

Also Read: राम मंदिर की पहली ईंट किसने रखी? अगर नहीं पता तो अभी देखें कामेश्वर चौपाल पर बनी ये फिल्म

राम मंदिर को पुष्पों, विशेष रोशनी से सजाया गया

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए केवल दो दिन शेष रहने के मद्देनजर अयोध्या स्थित राम मंदिर को इस भव्य आयोजन के लिए पुष्पों और विशेष रोशनी से सजाया गया है. सजावट के लिए फूलों के समृद्ध भंडार का उपयोग किया गया है और 22 जनवरी को होने वाले समारोह के मद्देनजर मंदिर को सजाने के लिए फूलों के विशेष डिजाइन तैयार किए गए हैं. ये सभी असली फूल हैं और सर्दी के मौसम के कारण ये लंबे समय तक ताजा रहते हैं इसलिए वे प्राण प्रतिष्ठा समारोह तक ताजा रहेंगे.

दीया की थीम पर आधारित है सजावट

फूलों से सजावट और रोशनी के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई हैं और वे न्यास अधिकारियों के मार्गदर्शन में मिलकर काम कर रही हैं. सूत्र ने कहा कि बाहर के हिस्से में रोशनी की सजावट दीया की ‘थीम’ पर आधारित है ताकि इसे पारंपरिक रूप दिया जा सके और मंदिर के अलंकृत तत्वों को उजागर किया जा सके. गर्भ गृह के अंदर पारंपरिक दीये का इस्तेमाल किया जाएगा.

51 इंच की रामलला की मूर्ति गर्भगृह में स्थापित

अयोध्या स्थित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले भगवान राम की नई मूर्ति गुरुवार की दोपहर राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में रखी गई. मैसूर स्थित मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई 51 इंच की रामलला की मूर्ति को ट्रक से यहां लाया गया था. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई अन्य गणमान्य अतिथि 22 जनवरी को मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में शामिल होंगे.

राम मंदिर 380 फीट लंबा, 250 फीट चौड़ा और 161 फीट ऊंचा होगा

मंदिर न्यास के महासचिव चंपत राय ने कहा था कि मंदिर में प्रवेश पूर्व दिशा से और निकास दक्षिण दिशा से होगा तथा संपूर्ण मंदिर अधिरचना तीन मंजिला होगी. मुख्य मंदिर तक पहुंचने के लिए पर्यटक पूर्वी दिशा से 32 सीढ़ियां चढ़ेंगे. पारंपरिक नागर शैली में निर्मित मंदिर परिसर 380 फीट लंबा (पूर्व-पश्चिम दिशा), 250 फीट चौड़ा और 161 फीट ऊंचा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >