Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां कुछ युवकों ने युवती को निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाकर छेड़खानी की है. ब्वाय फ्रेंड के सामने ही वारदात को अंजाम दिया गया. इस दरिंदगी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. लड़की से रेप की भी बात सामने आयी हांलाकि पुलिस ने सामूहिक बलात्कार से साफ इनकार किया है. मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है.
वायरल वीडियो 16 अगस्त की दोपहर का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में एक छात्रा दरिंदों के झुंड में घिरी हुई है, जिसे चारों तरफ से हवस की आग में अंधें दरिंदे गिद्धों की तरह नोंच-खसोट रहे हैं. छात्रा को बेरहमी से पीटा भी जा रहा है.छात्रा इन दरिंदों से इज्जत और जान बख्शने की गुहार लगा रही है. वहीं इस घटना की वीडिया वायरल होने के बाद पुलिस भी एक्शन में आ गयी है.
घटना के बारे में हमीरपुर के सीओ रवि प्रकाश ने कहा कि एक पुरुष और महिला को अनुपयुक्त स्थिति में दिखाते हुए एक वीडियो प्राप्त हुआ था. पता चला कि कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की और पैसे की मांग की. अब तक, जांच में पाया गया कि उनके साथ छेड़छाड़ की गई और उन्हें निवस्त्र भी किया गया. पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी युवक सिटी फॉरेस्ट के आसपास जंगल में छिपकर वहां आने वाले प्रेमी युगलों को अपना शिकार बनाते थे.
