राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समापन समारोह में करेंगी शिरकत
उत्तर प्रदेश में तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का रविवार को समापन होगा.निवेशक सम्मेलन के आखिरी दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई केंद्रीय मंत्री शिरकत करेंगे. केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, पीयूष गोयल, हरदीप पुरी, अनुराग सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र प्रधान, निर्मला सीतारमण और राव इंद्रजीत सिंह विभिन्न सत्रों को संबोधित करेंगे. निवेशक सम्मेलन में अंतिम दिन 11 सत्र आयोजित किए जाएंगे.
सुबह 10 से 11.15 तक
व्यास हॉल में यूपी द इमर्जिंग वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स हब ऑफ इंडिया में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल व सोम प्रकाश मौजूद रहेंगे. दधीचि हॉल में यूके पार्टनर कंट्री सेशन होगा। इसमें प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना रहेंगे. भारद्वाज हॉल में यूपी ऑपर्च्युनिटीज इन एक्साइज एंड शुगर इंडस्ट्री विषयक चर्चा होगी। इसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल रहेंगे. वशिष्ठ हॉल में सेशन ऑन ई-मोबिलिटी, व्हीकल एंड फ्यूटर मोबिलिटी पर संगोष्ठी होगी। इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपने विचार साझा करेंगे.
सुबह 11.45 से 1 बजे तक
व्यास हॉल में रिइमेजनिंग सिटिज एज ग्रोथ सेंटर फॉर न्यू उत्तर प्रदेश सत्र में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी रहेंगे. भारद्वाज हॉल में डिकोडिंग द इनवेस्टमेंट पोटेंशियल ऑफ द सपोर्ट सेक्टर इन उत्तर प्रदेश एंड इट्स रोल इन द वन ट्रिलियन इकॉनमी सत्र होगा.इसमें मुख्यअतिथि केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर होंगे. वशिष्ठ हॉल में रिइन्वेटिंग स्किल डवलपमेंट इको सिस्टम इन उत्तर प्रदेश विषय पर चर्चा होगी। इसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुखातिब होंगे.
2.00 से 3.30 बजे तक
व्यास हॉल में चेंजिंग फाइनेंसियल लैंडस्केप इन उत्तर प्रदेश ए बैंकर्स राउंड़ टेबल मार्चिंग टूवर्ड वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी पर चर्चा होगी. इसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद रहेंगी. दधीचि हॉल में मीडिया एंड एंटरटेन्मेंट द इंडियन डिजिटल ग्रोथ स्टोरी विषयक सत्र होगा। इसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रहेंगे. भारद्वाज हॉल में डिकोर्डिंग नेशनल एजुकेशन पॉलिसी-2022 पर चर्चा होगी। इसमें केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मौजूद रहेंगे.