UP Breaking News Live:मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
11:11 PM. 9 Jul 22 5:41 PM. 9 Jul

साधना गुप्ता के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो रहे मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया. उनके निधन पर सीएम योगी ने भी दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी श्रीमती साधना जी का निधन अत्यंत दु:खद है.मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.

8:43 PM. 9 Jul 22 3:13 PM. 9 Jul

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के निधन की खबर सामने आई है. वे फेफड़ों में इंफेक्शन के कारण बीते कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उन्होंने आज उपचार के दौरान अंतिम सांस ली.

7:10 PM. 9 Jul 22 1:40 PM. 9 Jul

नोएडा में NBCC के पूर्व अधिकारी के घर IT और CBI की रेड

नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन के पूर्व सीजीएम डीके मित्तल के घर सीबीआई (CBI) और इनकम टैक्स (IT) की रेड पड़ी है. मित्तल के नोएडा के सेक्टर-19 स्थित मकान में सीबीआई (CBI) और आईटी (IT) ने शुक्रवार देर शाम रेड डाली, जोकि अभी तक जारी है. अब तक दो करोड़ रुपए कैश और ज्वेलरी बरामद की जा चुकी है.

7:10 PM. 9 Jul 22 1:40 PM. 9 Jul

अमरनाथ में यूपी के कई लोगों के फंसे होने की खबर

अमरनाथ में बादल फटने की घटना में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है. मिली जानकारी के अनुसार अमरनाथ में यूपी के कई जिलों के श्रद्धालु फंसे हुए हैं. अमरनाथ में कानपुर के 7, इटावा के 5 और झांसी के 3 श्रद्धालु के फंसे होने की सूचना सामने आई है, हालांकि की अमरनाथ बाबा के दर्शन करने जाने वालों की संख्या अधिक है.

6:19 PM. 9 Jul 22 12:49 PM. 9 Jul

सीएम योगी के आज के कार्यक्रम का शेड्यूल जारी

सीएम योगी आदित्यनाथ 4 बजे माध्यमिक शिक्षा विभाग के तदर्थ शिक्षकों के सम्बंध में बैठक करेंगे. सीएम आवास पर यह बैठक होगी. सीएम योगी करीब 4.30 बजे गोरखपुर में निर्माणाधीन सैनिक स्कूल के ले-आउट प्लान में संशोधन के सम्बंध में प्रस्तुतिकरण बैठक में शामिल होंगे. इसके बाद 6.30 बजे उ.प्र. में इको टूरिज़्म के विकास के लिए बोर्ड गठन हेतु प्रस्तुतिकरण बैठक में शामिल होंगे,. इसके अलावा 7 बजे अयोध्या की विभिन्न परियोजनाओं के सम्बंध में बैठक करेंगे

6:19 PM. 9 Jul 22 12:49 PM. 9 Jul

वाराणसी पहुंचे भजन सम्राट अनूप जलोटा

भजन सम्राट अनूप जलोटा आज वाराणसी पहुंच गए हैं. वाराणासी में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली की निर्देशक लीना मणिमेकलाई मानसिक रूप से विक्षिप्त है. फ़िल्म की निदेशक को अनूप जलोटा ने पागल बताते हुए कहा कि उसे सबसे खराब पागल खाने में जगह दिला देनी चाहिए.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >