Uttar Pradesh Breaking News Live: रामपुर में विद्युत विभाग के संविदाकर्मी की मौत , 3 लोग घायल

Uttar Pradesh Breaking News Live Updates: उत्तर प्रदेश में आज तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आखिरी दिन है. इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई केंद्रीय मंत्री शिरकत करेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज लखनऊ में नागरिक अभिनंदन समारोह भी होगा. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
3:38 AM. 13 Feb 23 10:08 PM. 12 Feb

रामपुर में विद्युत विभाग के संविदाकर्मी की मौत , 3 लोग घायल

रामपुर में विद्युत विभाग के संविदाकर्मी की मौत. मिली जानकारी के अनुसार, 3 लोग घायल हुए हैं. जिला अस्पताल में सभी घायलो को भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि विद्युतकर्मी विद्युत पोल पर काम कर रहे थे. मृतक परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं. बता दें पूरा मामला टांडा थाना क्षेत्र के शराबा गांव का है.

3:38 AM. 13 Feb 23 10:08 PM. 12 Feb

लखनऊ में राष्ट्रपति का नागरिक अभिनंदन, सीएम योगी बोले- भारत में जन्मी पहली राष्ट्रपति

लखनऊ में राष्ट्रपति का नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन। सीएम योगी ने कहा- यूपी आने पर राष्ट्रपति का अभिनंदन. स्वाधीन भारत में जन्मी पहली राष्ट्रपति। मातृशक्ति के लिए गौरव की बात.

3:38 AM. 13 Feb 23 10:08 PM. 12 Feb

जौनपुर में धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस का छापा, 16 अरेस्ट

यूपी के जौनपुर में धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस का छापा. हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा. जिसके बाद पुलिस ने मारा छापा. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके से 16 लोगों को गिरफ्तार किया है. बता दें पूरा मामला बदलापुर थाने के मुरादपुर कोटिला का है.

3:38 AM. 13 Feb 23 10:08 PM. 12 Feb

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म लखनऊ

आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म लखनऊ आई हैं. उन्होंने यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हिस्सा लिया. इसके बाद मुर्म का लखनऊ आगमन पर नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

3:38 AM. 13 Feb 23 10:08 PM. 12 Feb

चंदौली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, एक मौत

यूपी के चंदौली में भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई. मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी में सवार दोनों युवक गाड़ी में ही फंसे रहे. ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला. मिली जानकारी के अनुसार एक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा वाराणसी रेफर. बता दें पूरा मामला धानापुर क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ गांव का है.

3:38 AM. 13 Feb 23 10:08 PM. 12 Feb

बदायूं से तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 6 से अधिक लोग घायल

बदायूं से एक बड़ी खबर सामने आई है. तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी है. इस दौरान ऑटो में सवार ६ से अधिक लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. बता दें पूरा हादसा उझानी कोतवाली के फूलपुर गांव का है.

मुख्य बातें

Uttar Pradesh Breaking News Live Updates: उत्तर प्रदेश में आज तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आखिरी दिन है. इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई केंद्रीय मंत्री शिरकत करेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज लखनऊ में नागरिक अभिनंदन समारोह भी होगा. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >