Uttar Pradesh Breaking News Live: लखनऊ विवि की विषम सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 4 फरवरी तक बढ़ी

Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
1:01 AM. 31 Jan 23 7:31 PM. 30 Jan

लखनऊ विवि की विषम सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 4 फरवरी तक बढ़ी

11:44 PM. 30 Jan 23 6:14 PM. 30 Jan

सरकार के दबाव में लिखी गई FIR, न्यायालय से सबको मिलेगा न्यायः  सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा सरकार के दबाव में भले ही FIR लिख ली गई हो, लेकिन न्यायालय से सबको न्याय मिलेगा. मेरे न रहने पर भी मेरा नाम FIR में शामिल करना इससे साबित होता है कि यह दबाव में थाने में बैठकर मजबूरी में FIR लिखी गई है. महिलाओं और शूद्र समाज के सम्मान की बात करना, आपत्तिजनक टिप्पणी को हटाने की मांग करना अपराध की श्रेणी में नहीं आता.

11:44 PM. 30 Jan 23 6:14 PM. 30 Jan

ग्रेटर नोएडा में चाकू के बल पर युवती से दुष्कर्म

ग्रेटर नोएडा में चाकू के बल पर युवती से दुष्कर्म की वारदात। घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी दी. वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने थान में FIR दर्ज करायी। बता दें पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र की है.

11:44 PM. 30 Jan 23 6:14 PM. 30 Jan

गोरखनाथ मंदिर हमला, कोर्ट ने आरोपी अहमद मुर्तजा को सुनाई फांसी की सजा

गोरखनाथ मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मियों पर हमले के मामले में दोषी अहमद मुर्तजा को लखनऊ के एटीएस स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया. मुर्तजा को कोर्ट ने सजा ए मौत की सजा सुनाई है. पिछली तारीख पर कोर्ट ने मुर्तजा को दोषी ठहराया था, 4 अप्रैल 2022 को गोरखनाथ थाने में मामला दर्ज हुआ था. मुर्तुजा ने मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर धारदार हथियार से हमला किया था. सुरक्षाकर्मियों की रायफल छीनने की कोशिश की थी और धार्मिक नारे लगाए थे.

11:44 PM. 30 Jan 23 6:14 PM. 30 Jan

मैं सीएम योगी से रामचरितमानस और शूद्र पर सीधा पूछूंगाः अखिलेश यादव

फिरोजाबाद में अखिलेश यादव बोले हमारे मुख्यमंत्री योगी हैं जो एक संस्था से आए हैं. उसका अपना एक इतिहास रहा है. मैं रामचरि���मानस और शूद्र पर सीधा पूछूंगा कि सदन में बताइए की शूद्र कौन-कौन हैं. ये हमारा और आपका सवाल नहीं है, ये धार्मिक लोगों का सवाल है.

11:44 PM. 30 Jan 23 6:14 PM. 30 Jan

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी को मिला तीसरा स्थान

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी को तीसरा स्थान मिला है.

मुख्य बातें

Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >