Uttar Pradesh News: सहारनपुर के मदरसे से अलकायदा का आतंकी गिरफ्तार, STF ने ऐसे दबोचा

एसटीएफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मालदा का रहने वाला हसनत शेख पश्चिम बंगाल छोड़कर उत्तर प्रदेश में शरण ले चुका है. इसके बाद उन्होंने सहारनपुर में संदिग्ध की गुप्त निगरानी शुरू कर दी गयी. आखिरकार पहचान होने के बाद हसनत को गिरफ्तार कर लिया गया.

उत्तर प्रदेश सहारनपुर के एक मदरसे से अलकायदा का संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है. कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सहारनपुर पहुंचकर आतंकी को दबोचा. गिरफ्तार आतंकी की पहचान हसनत शेख के रूप में की गयी है.

बांग्लादेशी ब्लॉगर की हत्या में शामिल था गिरफ्तार आतंकी

बताया जा रहा है एसटीएफ की टीम ने जिस अलकायदा के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है, वो पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का रहने वाला है और वो 2015 में बांग्लादेश ब्लॉगर अभिजीत रॉय की हत्या में शामिल था.

Also Read: श्रीनगर में अलकायदा के दो आतंकी ढेर, बंगाल के मजदूर को मारने में थे शामिल

एसटीएफ की टीम ने आतंकी को रिमांड में कोलकाता लेकर आयी

एसटीएफ की टीम ने संदिग्ध आतंकी को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गिरफ्तार करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लेकर पहुंची है. जहां उससे फिलहाल पूछताछ की जा रही है.

एसटीएफ की टीम ने ऐसे संदिग्ध आतंकी को लिया कब्जे में

एसटीएफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मालदा का रहने वाला हसनत शेख पश्चिम बंगाल छोड़कर उत्तर प्रदेश में शरण ले चुका है. इसके बाद उन्होंने सहारनपुर में संदिग्ध की गुप्त निगरानी शुरू कर दी गयी. आखिरकार पहचान होने के बाद हसनत को गिरफ्तार कर लिया गया. मालूम हो हाल के दिनों में एसटीएफ ने कई संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है.

गांव और परिवार वालों को भी आतंकी संलिप्तता के बारे में नहीं थी जानकारी

संदेह जतायी जा रही है कि हसनत शेख भारतीय उपमहाद्वीप (AQIS) में अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूह अल-कायदा से जुड़ा हुआ है. हसनत की गिरफ्तारी के बाद उसकी मां ने दावा किया कि उसका बेटा सहारनपुर के एक मदरसे में भर्ती है. उन्होंने बताया, मालदा के एक स्थानीय मदरसे में पढ़ने के बाद, उन्हें बर्दवान के एक मदरसे में दाखिला मिल गया. हसनत के परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने भी दावा किया है कि उन्हें आतंकवादी संगठनों के साथ उसकी संलिप्तता के बारे में कुछ भी नहीं पता था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >