Uttar Prdaesh: अमरोहा में बड़ा हादसा, दो मोटरसाइकिल टकराने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Uttar Prdaesh News: जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां पर दो मोटरसाइकिल की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई. हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

Uttar Prdaesh News: जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां पर दो मोटरसाइकिल की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई. हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. मृतकों में छह वर्षीय बच्ची समेत एक ही परिवार के चार लोग भी शामिल हैं. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. साथ ही अब मृतकों की शिनाख्त की जा रही है.

इस हादसे में सतपाल (25), नरेश (35), फूल सिंह (55) और छवि (छह वर्ष) समेत दूसरी बाइक पर सवार आकाश (26 वर्ष) की मौत हो गई. इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया. जानकारी के मुताबिक मृतकों में चार लोग एक ही परिवार से संबंधित हैं. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं. हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में लिया गया है. घायल बिजेंद्र, कपिल व लवकुश को प्राथमिक उपचार के बाद रहरा सीएचसी से हायर सेंटर मेरठ रेफर किया गया है. उनकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है.

Also Read: ज्ञानवापी मस्जिद-विश्वनाथ मंदिर विवादः आज का दिन महत्वपूर्ण, हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >