UPPCL News: यूपी पॉवर कॉर्पोरेशन के 115 एई बने एक्सईएन, अध्यक्ष एम देवराज ने जारी किए आदेश

पॉवर कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने चयन वर्ष 2013-14 और 2014-15 के 478 सहायक अभियंताओं की अंतिम ज्येष्ठता सूची जारी की थी. इसके बाद अब अधिशासी अभियंता के 115 रिक्त पदों पर सहायक अभियंताओं की प्रोन्नति कर दी गई. पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों के अनुसार, इससे फील्ड में कामकाज में सुधार होगा.

Lucknow News: उत्‍तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन के 115 सहायक अभियंताओं (Assistant Engineer) की अधिशासी अभियंता (Executive Engineer) के पद पर प्रमोट कर दिये गए हैं. पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज ने इन इंजीन‍ियर्स के प्रमोशन और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं. प्रमोटेड इंजीन‍ियर्स को विद्युत वितरण निगमों और ट्रांसमिशन कार्पोरेशन में तैनाती दी गई है.

हाल ही में पॉवर कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने चयन वर्ष 2013-14 और 2014-15 के 478 सहायक अभियंताओं की अंतिम ज्येष्ठता सूची जारी की थी. इसके बाद लंबे समय से खाली चल रहे अधिशासी अभियंता के 115 रिक्त पदों पर सहायक अभियंताओं की प्रोन्नति कर दी गई. पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों के अनुसार, इससे फील्ड में कामकाज में सुधार होगा. अधिशासी अभियंता के रिक्त पदों पर प्रोन्नतियां न होने से कामकाज पर खासा असर पड़ रहा था. राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के पदाधिकारियों ने पदोन्नतियों के लिए पॉवर कॉर्पोरेशन प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >