UP Weather Update: आसमान पर टिकीं अन्नदाताओं की निगाहें, जानिए यूपी में बारिश का ताजा अपडेट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून के जाने का समय आ गया, लेकिन अभी तक राज्य के किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार है. यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में आज हल्की बारिश का अनुमान है.

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून के जाने का समय आ गया, लेकिन अभी तक राज्य के किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार है. प्रदेश में इस बार अच्छी बारिश न होने के कारण किसान काफी निराश हैं. इन दिनों धान की फसल में लगातार पानी की जरूरत है, ऐसे में किसानों की उम्मीद भरी नजरें आसमान पर ही टिकी हुई हैं. यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में आज हल्की बारिश का अनुमान है.

आज राज्य के अलग-अलग इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग ने इस दौरान हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है. इसके अलावा 9 सितंबर से 11 सितंबर तक हल्की ये मध्यम बारिश की आशंका है. हालांकि, 12 सितंबर से राज्य में अच्छी बारिश की उम्मीद है. वहीं लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सिय रहने की संभावना है.

वहीं दूसरी ओर एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को सभी 75 जिलों में सूखे की स्थिति का आकलन करने के लिए एक टीम गठित करने का निर्देश दिया. ये दल अपने-अपने जिलों में काम की निगरानी करेंगे और सूखे से राहत सुनिश्चित करेंगे. अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर सूखे की स्थिति के संबंध में रिपोर्ट मांगी है.

प्रवक्ता ने कहा कि, सरकार और किसानों को राहत प्रदान कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य के 62 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है. किसानों को राहत देने के लिए प्रभावित जिलों में कर वसूली निलंबित रहेगी, उन्होंने कहा कि नलकूप बिल वसूली भी स्थगित रहेगी और उनके कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे. आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि सिंचाई विभाग अवाई सुनिश्चित करेगा. प्रवक्ता ने बताया कि नहरों में सिंचाई के लिए पानी की कमी और बिजली विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बढ़ाने का निर्देश दिया गया है ताकि प्रभावित किसानों को कुछ राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >