Rampur By Election Voting Live: रामपुर में शाम 6 बजे शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ संपन्न

Rampur By Election Voting Live Updates in Hindi: रामपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज यानी सोमवार को मतदान शुरू हो चुका है. सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया जारी है, जोकि शाम 6 बजे तक चलेगी. कुल 3.88 लाख मतदाता वोट डालेंगे. वोटिंग के लिये 454 बूथ बनाये गये हैं.

Live Updates
5:18 AM. 6 Dec 22 11:48 PM. 5 Dec

रामपुर में सबसे कम 33.94 फीसदी मतदान सम्पन्न

रामपुर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में सोमवार शाम 6 बजे तक 33.94 फीसदी मतदान हुआ. सोमवार को मैनपुरी लोकसभा और रामपुर व खतौली विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में रामपुर में सबसे कम मतदान हुआ.रामपुर में सुस्त गति से मतदान का सिलसिला देर शाम तक चला. इसी वजह से रामपुर मतदान में सबसे पिछड़ा रहा. रामपुर में भाजपा के आकाश सक्सेना और सपा के असीम रजा सहित कुल 10 उम्मीदवार के बीच मुकाबला हुआ है.

11:36 PM. 5 Dec 22 6:06 PM. 5 Dec

रामपुर में वोटिंग जारी, शाम पांच बजे तक 31.22% फीसदी मतदान

रामपुर में शाम पांच बजे तक 31.22% मतदान हुआ. इस उपचुनाव में सपा और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई है. यहां सपा और भाजपा के उम्मीदवारों सहित कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं.

11:36 PM. 5 Dec 22 6:06 PM. 5 Dec

रामपुर में वोटिंग जारी, 1 बजे तक 19.01 फीसदी मतदान

रामपुर में वोटिंग जारी है. 01 बजे तक 19.01 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.

11:36 PM. 5 Dec 22 6:06 PM. 5 Dec

सपा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी नेता को पीटा

रामपुर में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने नेशनल पब्लिक स्कूल में बीजेपी नेता बाकर खां की पिटाई कर दी है. इस मामले में भाजपा नेता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने मतदान अभिकर्ता बेन सपा कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है.

11:36 PM. 5 Dec 22 6:06 PM. 5 Dec

रामपुर में 11 बजे तक 11. 30 फीसदी मतदान

रामपुर सीट पर उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया जारी है. रामपुर में 11 बजे तक 11.30 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.

4:06 PM. 5 Dec 22 10:36 AM. 5 Dec

रामपुर में वोटिंग जारी, अब बीजेपी जा रही सपा की अराजकता की शिकायत करने

बीजेपी समाजवादी पार्टी की निर्वाचन आयोग से शिकायत करेगी. मैनपुरी रामपुर और खतौली में समाजवादी पार्टी की चुनाव में अराजकता को लेकर बीजेपी कुछ देर बाद निर्वाचन आयोग पहुंचेगी. सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर के नेतृत्व में बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल राज्य निर्वाचन आयोग जायेगा

मुख्य बातें

Rampur By Election Voting Live Updates in Hindi: रामपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज यानी सोमवार को मतदान शुरू हो चुका है. सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया जारी है, जोकि शाम 6 बजे तक चलेगी. कुल 3.88 लाख मतदाता वोट डालेंगे. वोटिंग के लिये 454 बूथ बनाये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >