Rampur By Election Result Live: रामपुर में पहली बार खिला कमल, आकाश सक्सेना ने दर्ज की शानदार जीत

Rampur By Election Result Live: रामपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज 8 दिसंबर को सुबह आठ बजे से मगतणना शुरू हो चुकी है. पुलिस-प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच सुबह से वोटों की गिनती हो रही है. उपचुनाव की मतगणना निष्पक्ष और पारदर्शी कराने के लिए प्रशासन ने मुकम्मल व्यवस्था की है.

Live Updates
10:03 PM. 8 Dec 22 4:33 PM. 8 Dec

रामपुर से आकाश सक्सेना की शानदार जीत

Rampur By Election Result: रामपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती लगभग खत्म हो चुकी है. सपा नेता आजम खान के गढ़ में बीजेपी ने कब्जा कर लिया है. बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने सदर सीट से शानदार जीत दर्ज की है. आकाश सक्सेना को 80964 वोट मिले हैं, जबकि सपा प्रत्याशी आसिम रजा को 47262 वोट मिले हैं. आकाश सक्सेना ने 33,702 वोट से जीत दर्ज की है.

10:03 PM. 8 Dec 22 4:33 PM. 8 Dec

आकाश सक्सेना 8571 वोट से आगे

रामपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती का सिलसिला लगातार जारी है. बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना को अब तक 42278 वोट मिले हैं, जबकि सपा प्रत्याशी आसिम रजा को 33707 वोट मिले हैं. आकाश सक्सेना 8571 वोट से आगे चल रहे हैं.

10:03 PM. 8 Dec 22 4:33 PM. 8 Dec

आकाश सक्सेना 3161 वोट से आगे

रामपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती का सिलसिला लगातार जारी है. इस बीच अब तक आगे चल रहे सपा प्रत्याशी आसिम रजा की बढ़त अब खत्म हो चुकी है. बीजेपी प्रत्याशी को अब तक 35091 वोट मिले हैं, जबकि सपा प्रत्याशी आसिम रजा को 31930 वोट मिले हैं. आकाश सक्सेना 3161 वोट से आगे चल रहे हैं. रामपुर उपचुनाव में 16 राउंड के बाद अब 17 राउंड की वोटिंग शुरू हो चुकी है.

10:03 PM. 8 Dec 22 4:33 PM. 8 Dec

रामपुर में 3161 वोट से आगे आकाश सक्सेना

रामपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती का सिलसिला लगातार जारी है. इस बीच अब तक आगे चल रहे सपा प्रत्याशी आसिम रजा को बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने 3161 वोट से पीछे छोड़ दिया है.

10:03 PM. 8 Dec 22 4:33 PM. 8 Dec

आसिम रजा 5253 वोटों से आगे चल रहे हैं

रामपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 15वें राउंड का अपडेट सामने आ चुका है. रामपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती लगातार जारी है. सपा प्रत्याशी आसिम रजा को 23847 वोट मिले हैं. जबकि बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना को 18594 वोट मिले हैं. आसिम रजा 5253 वोटों से आगे चल रहे हैं

10:03 PM. 8 Dec 22 4:33 PM. 8 Dec

आसिम रजा की बढ़त पर सपा ने किया ट्वीट

रामपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती लगातार जारी है. सपा प्रत्याशी आसिम रजा यहां लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. इस बीच सपा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर योगी सरकार पर तंज कसा है. सपा ने ट्वीट कर लिखा, ‘रामपुर में प्रशासन और पुलिस के अत्याचार के बावजूद समाजवादी पार्टी आगे हैं.’

मुख्य बातें

Rampur By Election Result Live: रामपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज 8 दिसंबर को सुबह आठ बजे से मगतणना शुरू हो चुकी है. पुलिस-प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच सुबह से वोटों की गिनती हो रही है. उपचुनाव की मतगणना निष्पक्ष और पारदर्शी कराने के लिए प्रशासन ने मुकम्मल व्यवस्था की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sohit kumar

Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >