UP Breaking News Live: गाड़ी चेकिंग करने पर भड़के धमेंद्र यादव, पुलिस से कहा डेमोक्रेसी माफ नहीं करेगी

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
3:01 AM. 2 Dec 22 9:31 PM. 1 Dec

गाड़ी चेकिंग करने पर भड़के धमेंद्र यादव, पुलिस से कहा डेमोक्रेसी माफ नहीं करेगी

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में प्रचार के दौरान गाड़ी चेकिंग करने पर सपा नेता धर्मेंद्र यादव पुलिस अधिकारियों पर भड़क उठे. पुलिस अधिकारियों से उन्होंने कहा कि बीजेपी वालो को क्यों नही चेक करते, आतंक फैला रखा है, तुम्हे डेमोक्रेसी कभी नही माफ करेगी.

12:28 AM. 2 Dec 22 6:58 PM. 1 Dec

यूपी नगर निकाय चुनाव-लखनऊ सहित 48 जिलों के आरक्षण की सूची जारी

11:16 PM. 1 Dec 22 5:46 PM. 1 Dec

आठ पुलिस उपाधीक्षकों का हुआ तबादला

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ यूपी में कानून-व्यवस्था के प्रति विशेष ध्यान दे रहे हैं. अभी यूपी में 8 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला हुआ है. जिसमें अभिषेक श्रीवास्तव गाजियाबाद ACP बनाए गए. श्वेताभ पांडेय प्रयागराज ACP बनाए गए. आनंद कुमार पांडेय आगरा ACP बनाए गए. भाष्कर वर्मा गाजियबाद ACP बनाए गए. जंग बहादुर यादव प्रयागराज ACP बनाए गए.

11:16 PM. 1 Dec 22 5:46 PM. 1 Dec

रामपुर में एक मंच पर अखिलेश यादव और आजम खान 

सपा नेता आजम खान और अखिलेश यादव एक बार फिर एक साथ मंच शेयर करते हुए नजर आए. जी हां, जेल से बाहर आने के बाद आजम खान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ रामपुर में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान आजम खान ने कहा मैंने रामपुर को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. जो मैंने वाद किया वह पूरा किया है. बेजपी पर निशाना साधते हुए कहा जौहर विश्विद्यालय पर जगह-जगह से तोड़ा गया. और कब्जे में ले लिया

11:16 PM. 1 Dec 22 5:46 PM. 1 Dec

कल लखनऊ आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आएंगे. रक्षा मंत्री बंग्ला बाजार-बिजनौर रेलवे मार्ग फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे.

11:16 PM. 1 Dec 22 5:46 PM. 1 Dec

गुजरात के पाटन में गरजे सीएम योगी

गुजरात में सीएम योगी चुनावी प्रचार कर रहे हैं. अभी मुख्यमंत्री गुजरात के पाटन में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा, बीजेपी की जीत होगी. कांग्रेस ने हमेशा परिवार की राजनीति की है. आज के समय में आस्था का सम्मान हो रहा है. और अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >