UP Breaking News Live: लखनऊ तथा वाराणसी – श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलेंगी त्योहार स्पेशल ट्रेन

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
10:42 PM. 22 Oct 22 5:12 PM. 22 Oct

लखनऊ तथा वाराणसी – श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलेंगी त्योहार स्पेशल ट्रेन

आगामी त्योहारों के दौरान रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के लिये रेलवे हज़रत निजामुद्दीन / आनंद विहार टर्मिनल – लखनऊ तथा वाराणसी – श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन चलेंगी. 04490 / 04489 हज़रत निज़ामुद्दीन – लखनऊ – हज़रत निज़ामुद्दीन त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ी, 04494 / 04493 आनंद विहार टर्मिनल – लखनऊ – आनंद विहार टर्मिनल त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ी, 04211 / 04212 वाराणसी – श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा – वाराणसी त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ी चलेगी.

6:34 PM. 22 Oct 22 1:04 PM. 22 Oct

कानपुर के सीएसए पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कानपुर के सीएसए पहुंचीं. जहां उन्होंने रोजगार मेले का उद्घाटन किया. यहां वे 200 युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगी.

6:34 PM. 22 Oct 22 1:04 PM. 22 Oct

मथुरा प्रशासन ने लॉन्च किया हुनर हाट

मथुरा प्रशासन ने दिवाली के अवसर पर महिलाओं, जेल के कैदियों और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के सदस्यों द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्रदर्शित करने वाला ‘हुनर हाट’ लॉन्च किया.

12:54 PM. 22 Oct 22 7:24 AM. 22 Oct

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को भगवान धन्वंतरि की पावन जयंती पर शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘भगवान श्री विष्णु के स्वरूप, आयुर्वेद के जनक, आरोग्य-देव, भगवान धन्वंतरि जी की पावन जयंती पर आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि जी से सभी के लिए आरोग्यता एवं आनंदमय जीवन की कामना है.

12:54 PM. 22 Oct 22 7:24 AM. 22 Oct

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को कोर्ट से मिली जमानत

मऊ सदर विधायक और मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी और उनके छोटे भाई उमर अंसारी को मऊ अदालत ने जमानत दे दी. राज्य के 2022 विधानसभा चुनाव में बिना अनुमति जुलूस निकालने के आरोप में मऊ के कोतवाली में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

12:54 PM. 22 Oct 22 7:24 AM. 22 Oct

त्योहारों को लेकर नोएडा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

गौतमबुद्धनगर के पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार ने पुलिस टीम के साथ नोएडा में मार्च निकाला. उन्होंने कहा कि, ‘त्योहारों के मौसम को देखते हुए हमने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. मैंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >