UP Breaking News Live: पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी का बेटा फ़िरोज़ गिरफ्तार, 25 हजार का था इनाम घोषित

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
10:41 PM. 28 Nov 22 5:11 PM. 28 Nov

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी का बेटा फ़िरोज़ गिरफ्तार

मेरठ के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी का बेटा फ़िरोज़ उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया गया है. फऱार फिरोज पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था. फिरोज 8 माह से फरार चल रहा था. गाजियाबाद से मेरठ पुलिस ने उसे गिरफ्तारी किया है. फिरोज गैंगस्टर एक्ट सहित कई मामलों में वांछित था, फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

10:41 PM. 28 Nov 22 5:11 PM. 28 Nov

लखनऊ! व‍िकास नगर में घर में लगी भीषण आग

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर चार में एक व्यवसायी के घर में आग लग गई है. इस दौरान एक 65 वर्षीय महिला और उसकी बेटी फंस गई. किसी तरह दमकल कर्मियों ने बेटी और मां को निकल लिया. इस दौरान महिला बुरी तरह से झुलस गई. अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया. उनकी बेटी को बचा लिया गया है.

10:41 PM. 28 Nov 22 5:11 PM. 28 Nov

रामपुर में डिप्टी CM केशव मौर्य ने आजम खान पर निशाना साधा

यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य रामपुर में पहुंचे हैं. यहां उन्होंने जनसभा को संबोधिक किया. इस दौरान उन्होंने आजम खान पर जमकर निशाना भी साधा. डिप्टी CM केशव मौर्य ने जनसभा को संबोधित करते हुए बोले- वक्त बदल गया है. पहले आजम खान की खोई भैंसे पुलिस खोजती थी. लेकिन मैं आजकल उनके घड़ियाली आंसू देख रहा हूं. रामपुर वालों उनके आंशुओं में मत आना.

10:41 PM. 28 Nov 22 5:11 PM. 28 Nov

मैनपुर पहुंचे सीएम योगी

सीएम योगी मैनपुर पहुंच गए हैं. इस दौरान उन्होंने चुनावी मैदान में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के परिवारवाद पर जमकर निशाना साधा.

10:41 PM. 28 Nov 22 5:11 PM. 28 Nov

बस में लगी अचानक आग

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के BBD क्षेत्र में अयोध्या रोड पर बस में अचानक भीषण आग लग गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में सवार लोगों को बाहर निकाला. फिलहाल, दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया है.

8:15 PM. 28 Nov 22 2:45 PM. 28 Nov

शिवपाल यादव की सुरक्षा घटी,  Z की जगह मिली Y श्रेणी की सुरक्षा

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव की सुरक्षा कम कर दी गई है. उनकी सुरक्षा जेड की जगह Y श्रेणी की कर दी गई है. शासन के आदेश पर सुरक्षा की समीक्षा करने के बाद शिवपाल यादव को Z श्रेणी की जगह Y की सुरक्षा दी गई है.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >