UP Breaking News Live: मेरठ के मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल में आग, एक अधिकारी की मौत,सीएम योगी ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
11:26 PM. 26 Nov 22 5:56 PM. 26 Nov

 मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल में आग, एक अधिकारी की मौत,सीएम ने जताया शोक

मेरठ के मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल में बड़ा हादसा हो गया. दरअसल चीनी मिल में भीषण आग लग गई. जिसके कारण एक अधिकारी की मौत हो गई. जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया. सीएम ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

10:41 PM. 26 Nov 22 5:11 PM. 26 Nov

यूपी के सीएम योगी ने विरामगम और अहमदाबाद में किया रोड शो

सीएम योगी ने गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरे पर हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने विरामगम और अहमदाबाद में रोड शो किया.

10:41 PM. 26 Nov 22 5:11 PM. 26 Nov

उत्तर प्रदेश में तीन पुलिस कमिश्नरेटों को लेकर शासनादेश हुआ जारी

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी राज्य में अपराध को रोकने के लेकर आए दिन कड़े कदम उठाते आए हैं. सबसे पहले यूपी में कमिश्नरेट सिस्टम लखनऊ और नोएडा में जनवरी 2019 में लागू किया गया था. इसके बाद कानपुर और वाराणसी में भी लागू किया गया है. लेकिन अब सीएम ने यूपी कैबिनेट में पास आदेश का शासनादेश जारी कर दिया है. इस आदेश में यूपी के तीन शहर गाजियाबाद, प्रयागराज और आगरा है. आज यानी 26 नवंबर 2022 से तीन महानगरीय क्षेत्रों में कमिश्नरी सिस्टम लागू किया गया है. जहां आगरा पुलिस कमिश्नरेट में 44 थाने होंगे. गाजियाबाद कमिश्नरेट में 23 थाने प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में 41 थाने होंगे.

10:41 PM. 26 Nov 22 5:11 PM. 26 Nov

लखनऊ! किसानों की पंचायत खत्म, राकेश टिकैत बोले- फिर बड़े आंदोलन को तैयार…

लखनऊ के ईको गार्डन में आज संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान हुंकार भरें. कृषि कानूनों को लेकर दो साल पहले 26 नवंबर को ही दिल्ली में किसानों ने आंदोलन शुरू किया था. उसकी याद और विभिन्न मुद्दों को लेकर किसान लखनऊ में महापंचायत हुआ. इसमें भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शामिल हुए. राकेश टिकैत ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा अगर किसानों की मांगे पूरी नहीं हुई तो फिर से बड़े आंदोलन को तैयार रहें.

10:41 PM. 26 Nov 22 5:11 PM. 26 Nov

मेरठ के मोहिद्दीनपुर शुगर मिल में लगी भीषण आग

मेरठ के मोहिद्दीनपुर शुगर में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई है. इस दौरान चीफ इंजीनियर की मौत हो गई है, और साथ ही कई लोग झुलसे गए हैं. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया है.

10:41 PM. 26 Nov 22 5:11 PM. 26 Nov

काशी पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी पहुंच गए हैं. आज उन्होंने वाराणसी सर्किट हाउस नगर निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वाराणसी के रामकटोरा स्थित एक लान में निकाय चुनाव पर मंथन भी होगा।

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >