श्रद्धा मर्डर केस में आफताब का समर्थन करने वाला युवक गिरफ्तार
श्रद्धा मर्डर केस में आफताब का समर्थन करने वाला युवक गिरफ्तार कर लिया गया है. बयान देते वक्त युवक ने अपना नाम राशिद बताया था. पुलिस ने आरोपी को खोज निकाला है, जोकि सिकंदराबाद का निवासी है, और उसका नाम विकास है. जोकि एक पेशेवर अपराधी बताया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि, सोशल मीडिया के माध्यम से दिल्ली में बना एक वीडियो संज्ञान में आया था जिसमें एक व्यक्ति द्वारा स्वयं को बुलन्दशहर का निवासी बताते हुए आप्पत्तिजनक टिप्पणी की थी. प्रकाश में आये अभियुक्त को थाना सिकन्द्राबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है.