UP Breaking News Live: हेट स्पीच मामले में सपा नेता आजम खान को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने दी रेगुलर बेल

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले

Live Updates
10:19 PM. 22 Nov 22 4:49 PM. 22 Nov

हेट स्पीच मामले में सपा नेता आजम खान को कोर्ट ने रेगुलर बेल दी

हेट स्पीच मामले में सपा नेता आजम खान को बड़ी राहत मिली है. MP-MLA कोर्ट आजम खान को रेगुलर जमानत मिली है. इस मामले में अब 2 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी.

10:19 PM. 22 Nov 22 4:49 PM. 22 Nov

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की तरफ से दाखिल याचिका पर सुनवाई की. मस्जिद कमेटी के वकीलों ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा. अब इस मामले में अगली सुनवाई कल यानी बुधवार को दोपहर दो बजे से होगी.

10:19 PM. 22 Nov 22 4:49 PM. 22 Nov

लखनऊ एयरपोर्ट पर एयर एशिया के यात्रियों ने किया हंगामा

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर एयर एशिया के यात्रियों ने हंगामा किया. दरअसल, सुबह 9:45 बजे की फ्लाइट ने 2 बजे तक उड़ान नहीं भरी.

6:00 PM. 22 Nov 22 12:30 PM. 22 Nov

UP GIS-2023: सीएम योगी ने प्रचार अभियान का किया शुभारंभ

यूपी में निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-कर्टेन रेजर सेरेमनी में शामिल हुए. कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के सुषमा स्वराज प्रवासी भारतीय भवन में किया जा रहा है. सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हो रहे इस कार्यक्रम में इन्वेस्टर्स की सुविधा के लिए दो पोर्टल का शुभारंभ किया जाएगा. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर एक शॉर्ट फिल्म का भी प्रदर्शन किया जाएगा. बाद में विदेश दौरे के दौरान भी इस फिल्म को दिखाया जाएगा. इसके अलावा यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के लोगो को भी लांच किया जाएगा. कार्यक्रम के शुरुआती सेशन में केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के सीएमडी व राजदूतों के साथ संवाद किया जाएगा.

5:21 PM. 22 Nov 22 11:51 AM. 22 Nov

गाजियाबाद के लोनी इलाके में मिला पति पत्नी का शव

गाजियाबाद के लोनी इलाके से दोहरे हत्याकांड की खबर सामने आई है. यहां बुजुर्ग पति पत्नी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी. फिलहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

5:21 PM. 22 Nov 22 11:51 AM. 22 Nov

लखनऊ में युवक पर जानलेवा हमला

लखनऊ के इंदिरा नगर के पिकनिक स्पॉट रोड पर युवक पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया. युवक सोमवार देर रात इंदिरा नगर के पिकनिक स्पॉट की तरफ जा रहा था. तभी रास्ते में बदमाशों ने युवक पर फायरिंग कर दी. युवक के सीने, गले और पीठ में तीन गोलियां लगी हैं. घायल युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस ने अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >