UP Breaking News Live: यूपी में तीन IAS अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले

Live Updates
11:46 PM. 21 Nov 22 6:16 PM. 21 Nov

यूपी में तीन आईएएस अफसरों के तबादले

योगी सरकार ने सोमवार को तीन आईएएस (IAS) अफसरों के तबादले कर दिये. इनमें उन्नाव के मुख्य विकास अधिकारी पद पर तैनात दिव्यांशु पटेल को विशेष सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एवं अपर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उप्र बनाया गया है. राहुल सिंह, अपर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उप्र, लखनऊ से विशेष सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत विभाग बनाये गये हैं. जबकि बदायूं के सीडीओ ऋषि राज इसी पद पर उन्नाव भेजे गये हैं.

11:46 PM. 21 Nov 22 6:16 PM. 21 Nov

BJP सांसद आरके पटेल को एक साल की सजा

बांदा सांसद आरके पटेल को अदालत ने एक साल की सजा सुनाई है. दरअसल, बीजेपी सांसद आरके पटेल ने BSP शासन काल में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था. साथ ही पुलिस पर पथराव और ट्रेन रोकने के मामले में दोष सिद्ध हुए. बता दें कि आरके पटेल के साथ पूर्व MLA वीर सिंह समेत 18 लोग दोषी पाए गए.

11:46 PM. 21 Nov 22 6:16 PM. 21 Nov

आजम खान के मीडिया प्रभारी शानू BJP में हुए शामिल

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां उर्फ शानू सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने रामपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार आकाश सक्सेना के कार्यालय पर फसाहत अली खां शानू को पार्टी की सदस्यता दिलाई. इनके साथ ही आजम खां के करीबी इरशाद महमूद, नवीन शर्मा और वैभव यादव भी भाजपा में शामिल हो गए। नवीन शर्मा लोहिया वाहिनी के नगर अध्यक्ष रहे, जबकि वैभव यादव सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रहे हैं.

11:46 PM. 21 Nov 22 6:16 PM. 21 Nov

जनसभा को संबोधित करने इटावा पहुंचे शिवपाल यादव

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव आज इटावा पहुंचे. यहां उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, यहां भाजपा ने कोई काम नहीं किया. आज नेताजी नहीं हैं, चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है. लोगों ने जो कहा मैंने वो काम यहां कराया. मैंने नेताजी को कभी निराश नहीं किया. उन्होंने जनता से अपील करते हुए कि, ‘डिंपल को ज्यादा वोट से जिताने की जिम्मेदारी है’

11:46 PM. 21 Nov 22 6:16 PM. 21 Nov

आजम के मीडिया प्रभारी को बीजेपी ज्वाइन करा सकते हैं भूपेंद्र

उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज रामपुर के दौरे पर हैं. यहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे. इसके साथ ही बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चौधरी आज आजम खान के मीडिया प्रभार शानू खान को बीजेपी ज्वाइन करा सकते हैं.

11:46 PM. 21 Nov 22 6:16 PM. 21 Nov

सेंट जॉन स्कूल प्रबंधक की वीडियो वायरल

अलीगढ़ के अतरौली स्थित सेंट जॉन स्कूल के प्रबंधक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. प्रबंधक का युवती से अश्लील वीडियो कॉल का वीडियो वायरल हो रहा है. मोबाइल हैकर्स ने स्कूल प्रबंधक से मोटी रकम मांगी थी, डिमांड पूरी न होने पर अश्लील वीडियो चैट वायरल की, अतरौली के सेंट जॉन स्कूल प्रबंधक की वीडियो वायरल.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sohit kumar

Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >