UP Breaking News Live: रामपुर से आसिम रजा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी, आजम खान ने की घोषणा

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

Live Updates
7:57 PM. 15 Nov 22 7:57 PM. 15 Nov

बांके बिहारी मंदिर में सुबह 7.30 बजे से होंगे दर्शन

वृंदावन- ठाकुर बांके बिहारी मंदिर प्रशासक सिविल जज जूनियर डिविजन ने तत्काल प्रभाव से मंदिर के दर्शन के समय में बढ़ोतरी करने के आदेश दिये हैं. उन्होंने शरद ऋतु में सुबह 7:30 से दोपहर 1:00 बजे तक और शाम 4:00 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक दर्शन का समय करने के आदेश दिए हैं. ग्रीष्मकालीन समय परिवर्तित करते हुए सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और शाम 5:00 से रात 10:30 बजे तक किया गया है.

6:27 PM. 15 Nov 22 6:27 PM. 15 Nov

बहू डिंपल यादव का प्रचार करेंगे शिवपाल यादव! देखें सपा के स्टार प्रचारकों में नाम

1:59 PM. 15 Nov 22 1:59 PM. 15 Nov

यूपी में साल 2023 के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. सरकार ने साल 2023 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है.

1:59 PM. 15 Nov 22 1:59 PM. 15 Nov

सपा नेता श्रवण चौधरी के घर लाखों की डकैती

मेरठ में सपा नेता श्रवण चौधरी और उनके परिवार को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है. यह घटना गंगानगर स्थित अमन विहार की है, जहां मंगलवार सुबह बदमाशों ने चौधरी और उनके परिवार को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दे दिया हैं. इस दौरान आठ लाख नगद व सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए. फिलहाल, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है.

1:59 PM. 15 Nov 22 1:59 PM. 15 Nov

रामपुर, खतौली और मैनपुरी के लिए बीजेपी के प्रत्याशियों की घोषणा

बीजेपी ने रामपुर, खतौली और मैनपुरी में होने वाले उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने रामपुर से आकाश सक्सेना, मैनपुरी से रघुराज सिंह शाक्य और खतौली से राजकुमारी सैनी को अपना उम्मीदवार बनाया है.

1:59 PM. 15 Nov 22 1:59 PM. 15 Nov

बुलंदशहर एसएसपी के पीआरओ के खिलाफ केस दर्ज

गाजियाबाद के युवक को छेड़छाड़ के आरोप में नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था. हालांकि, बिसरक पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया. थाने से घर लौटते समय गाजियाबाद के कवि नगर थानाक्षेत्र में हुए हादसे में युवक की मौत हो गई थी. ऐसे में अब युवक की मौत के बाद जान बूझकर केस नहीं लिखने के मामले में बुलंदशहर एसएसपी के पीआरओ इंस्पेक्टर मोहम्मद असलम के खिलाफ गाजियाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया है.

1:59 PM. 15 Nov 22 1:59 PM. 15 Nov

लखनऊ, कानपुर में कुरेले ग्रुप के ठिकानों पर आयकर की छापेमारी

आयकर विभाग ने आज लखनऊ, कानपुर, दिल्ली और कोलकाता में तीस से अधिक कुरेले ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की है. कुरेले ग्रुप मसाले और कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़ा है. इस मामले में आयकर की वाराणसी टीम कार्रवाई कर रही है.

1:59 PM. 15 Nov 22 1:59 PM. 15 Nov

गोरखपुर में पिता और दो पुत्रियों ने की आत्महत्या

गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गीता वाटिका स्थित घोसीपुरवा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक पिता और दो पुत्रियों का शव फंदे से लटका मिला है. कमरे के पंखे पर दोनों बेटियों का दुपट्टे से लटका शव मिला है वहीं दूसरे पंखे पर पिता का शव लटका हुआ मिला है. घटना की जानकारी मिलते ही. शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. साथ ही तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. फिलहाल, सुसाइट के कारणों का पता नहीं चल सका है.

8:12 AM. 15 Nov 22 8:12 AM. 15 Nov

यूपी में 12वीं के छात्रों के लिए पूरी बाजू की शर्ट और पेंट पहनने का निर्देश

उत्तर प्रदेश में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. इस बीच राज्य सरकार ने 12वीं कक्षा तक के छात्रों को स्कूल परिसर में पूरी बाजू की शर्ट और पेंट पहनने का निर्देश दिया है.

8:12 AM. 15 Nov 22 8:12 AM. 15 Nov

सीएम का सोनभद्र-बलरामपुर दौरा आज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोनभद्र और बलरामपुर के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री आज सोनभद्र में ॉजनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >