UP Breaking News Live: सीएम योगी के आवास पर भाजपा की बैठक, निकाय चुनाव पर बनी रणनीति

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
3:33 AM. 12 Dec 22 10:03 PM. 11 Dec

निकाय चुनाव को लेकर सीएम योगी के आवास पर भाजपा की बैठक

यूपी में हुए उपचुनाव के नतीजों के बाद रविवार को लखनऊ में बीजेपी की एक अहम बैठक बुलाई गई. सीएम आवास पर हुई इस बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ पार्टी संगठन के बड़े नेता मौजूद रहे. प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सैनी, जेपीएस राठौर, विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह सहित अन्य नेता इस बैठक में शामिल हुए. बैठक में मैनपुरी लोकसभा और रामपुर व खतौली विधानसभा में उपचुनाव के नतीजों पर चर्चा हुई. मैनपुरी और खतौली में हार पर मंथन किया गया. इसके साथ ही निकाय चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन हुआ. इसमें संगठन और प्रदेश सरकार के मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपने पर चर्चा हुई. हुए. पार्टी ने निकाय चुनाव को लेकर सरकार और संगठन स्तर पर समन्वय पर जोर दिया है.

3:33 AM. 12 Dec 22 10:03 PM. 11 Dec

नोएडा में फेस टू इलाके में झुग्गी बस्ती में भीषण आग

नोएडा में फेस टू इलाके में झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं. बताया जा रहा है कि छह से अधिक गाड़ियों के जरिए फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी है. दमकल टीम के मुताबिक जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा. सावधानी बरतने के साथ लोगों को मौके से हटा दिया गया है. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

3:33 AM. 12 Dec 22 10:03 PM. 11 Dec

भाजपा ने उपचुनाव में हार पर किया मंथन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने निकाय को लेकर कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी चयन समिति बनाई गई है. पार्टी पूरी मजबूती से निकाय चुनाव लड़ेगी. मेयर, पार्षद, नगर पालिका को लेकर हम मजबूती से लड़ेंगे. पार्टी सिंबल पर सभी प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि उपचुनाव में हार पर भी मंथन किया गया है. सहयोगी दलों के साथ हम समन्वय बनाएंगे. अंतिम फैसला लेना केंद्र का विषय है. क्रमिक बैठकों में उपचुनाव की समीक्षा होगी.

3:33 AM. 12 Dec 22 10:03 PM. 11 Dec

उत्तर भारत के सबसे बड़े यूनानी अस्पताल का पीएम मोदी ने किया वर्चुअल उद्घाटन

गाजियाबाद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान का तोहफा दिया गया है. इससे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आने वाले समय में स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई सुविधा मिलेगी. इस संस्थान में यूनानी पद्धति से मरीजों का इलाज किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन वर्चुअल रूप से किया. दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के तीन संस्थानों का वर्चुअल उद्घाटन किया. इन संस्थानों में गाजियाबाद का कमला नेहरू नगर स्थित राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान भी शामिल है. यह अस्पताल 381 करोड़ की लागत से बना है जो कि उत्तर भारत का सबसे बड़ा यूनानी अस्पताल है. इसमें 14 विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का इलाज करेंगे.

3:33 AM. 12 Dec 22 10:03 PM. 11 Dec

डिंपल यादव कल लेंगी लोकसभा सांसद की शपथ

समाजवादी पार्टी की नवनिर्वाचित सांसद डिंपल यादव सोमवार को दिल्ली में लोकसभा सदस्य की शपथ लेंगी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव को सुबह 11 बजे सदन की सदस्यता की शपथ दिलाएंगे. सांसद डिंपल यादव के साथ अखिलेश यादव भी दिल्ली पहुंचे हैं. शपथ ग्रहण के समय वह भी डिंपल यादव के साथ मौजूद रहेंगे.

3:33 AM. 12 Dec 22 10:03 PM. 11 Dec

लखनऊ के बंथरा में परिवहन निगम की चलती बस में लगी आग

राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की चलती बस में अचानक आग लग गई. ये बस कानपुर से लखनऊ आ रही थी. राजधानी के बंथरा इलाके में पहुंचने पर अचानक इसमें आग लग गई. हादसे के वक्त बस में 48 से अधिक यात्री सवार थे. घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया. आनन फानन में चालक ने बस रोकी और स्थानीय लोगो की मदद से सभी को बाहर निकाला गया. हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बताये जा रहे हैं.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >