UP Budget Session 2022 LIVE: विधानसभा में अखिलेश यादव बोले- UP में साम्प्रदायिकता बढ़ा रही योगी सरकार
UP Budget 2022-23 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के पहले सत्र के तहत बुधवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण पर चर्चा होगी. हालांकि, इस चर्चा के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं. आज सत्र की कार्यवाही का तीसरा दिन है. पल-पल की खबर जानने के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ…
UP Budget Session 2022 LIVE: विधानसभा में अखिलेश यादव बोले- UP में साम्प्रदायिकता बढ़ा रही योगी सरकार
Live Updates
12:08 AM. 26 May 226:38 PM. 25 May
यूपी बजट 2022-23 पर हुए हस्ताक्षर
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने यूपी बजट 2022-23 पर हस्ताक्षर कर अंतिम रूप दे दिया.
12:08 AM. 26 May 226:38 PM. 25 May
डिप्टी सीएम केशव मौर्य दे रहे नेता प्रतिपक्ष के सवालों का जवाब
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सदन की कार्यवाही में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के हर सवाल का जवाब दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि सपा ने यदि इतना ही विकास कार्य किया है तो जनता ने उनका सूपड़ा क्यों साफ कर दिया. उन्होंने तंज मारते हुए कहा कि पिछले बार के विधानसभा चुनाव में हारने के बाद भी अपने कार्यों का बखान करना यदि कोई बीमारी है तो उसकी जांच और इलाज नहीं करवा पाएंगे.
12:08 AM. 26 May 226:38 PM. 25 May
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर किया हमला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सदन की कार्यवाही में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि हत्याओं के केस में यूपी सबसे आगे है. यह सरकार जनप्रतिनिधि नहीं बल्कि अधिकारी चला रहे हैं.
12:08 AM. 26 May 226:38 PM. 25 May
‘बिजली वसूली में हर दिन राज्य को 80 करोड़ रुपये का नुकसान’
सदन में चर्चा के तीसरे दिन एक सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा, ‘हमें दशकों से बिजली की कीमतों की वसूली में नुकसान झेलना पड़ रहा है. हर दिन राज्य को 80 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है.’
12:08 AM. 26 May 226:38 PM. 25 May
बजट करीब 6 लाख 10 हजार करोड़ का होगा
यूपी विधानसभा में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट कल यानी 26 मई को पेश होगा. यह बजट करीब 6 लाख 10 हजार करोड़ का होगा. वहीं आज विधानसभा के तीसरे दिन आज भी राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी.
12:08 AM. 26 May 226:38 PM. 25 May
विस अध्यक्ष सतीश महाना ने ‘औचित्य’ के प्रश्न पर दी जानकारी
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायकों को प्रश्नकाल में औचित्य के तहत की जाने वाली चर्चा को लेकर सभी को जानकारी देते हुए नियमों का अध्ययन करने की सलाह दी है.
मुख्य बातें
UP Budget 2022-23 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के पहले सत्र के तहत बुधवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण पर चर्चा होगी. हालांकि, इस चर्चा के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं. आज सत्र की कार्यवाही का तीसरा दिन है. पल-पल की खबर जानने के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ…
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।