Kasganj Election results 2022: कासगंज की 2 विधानसभा सीटों पर BJP का कब्जा, पटियाली में सपा का दबदबा

Kasganj Election results 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे घोषित हो चुके हैं. इसी सिलसिले में कासगंज की 3 सीटों का भी ब्यौरा आ चुका है.

Kasganj Election results 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे 10 मार्च को घोषित हो चुके हैं. इसी सिलसिले में कासगंज की 3 सीटों का भी ब्यौरा आ चुका है. कासगंज जनपद की तीन विधानसभाओं में से दो पर भाजपा और एक पर सपा ने जीत दर्ज की है.

कासगंज की तीन सीटों पर कौन कहां से जीता

  • कासगंज विधानसभा सीट- यहां से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह राजपूत ने जीत दर्ज की है. राजपूत ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मानपाल सिंह को 46614 वोटों के अंतर से हराया है.

  • अमांपुर विधानसभा सीट– यहां से भाजपा प्रत्याशी हरिओम वर्मा ने सपा के सत्यभान शाक्य को 43273 मतों से हराया.

  • पटियाली विधानसभा सीट– सपा प्रत्याशी नादिरा सुल्तान ने भाजपा प्रत्याशी ममतेश शाक्य को 4002 मतों से शिकस्त दी.

कासगंज जिले की विधानसभा सीटें

  • कासगंज

  • पटियाली

  • अमांपुर

कासगंज विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

भाजपा- देवेंद्र सिंह लोधी

सपा- मानपाल सिंह

बसपा- मो. आरिफ

कांग्रेस- कुलदीप कुमार

मतदान प्रतिशत- 65.11

पटियाली विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा- ममतेश शाक्य

  • सपा- नादिरा सुल्तान

  • बसपा- नीरज किशोर मिश्रा

  • कांग्रेस- मो. इमरान अली

  • मतदान प्रतिशत- 62.07

अमांपुर विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा- हरि ओम वर्मा

  • सपा- सत्यभान सिंह शाक्य

  • बसपा- सुभाष चंद्रा

  • कांग्रेस- दिव्या शर्मा

  • मतदान प्रतिशत- 61.75

जानिए 2017 में कासगंज जिले में किस पार्टी का था दबदबा

यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में कासगंज की सभी 3 सीटों पर भाजपा का कब्जा था.

2017 में किस पार्टी का कब्जा था और कौन थे विधायक

  • कासगंज : भाजपा से देवेंद्र सिंह राजपूत विधायक चुने गए थे.

  • पटियाली: भाजपा से ममतेश शाक्य विधायक चुने गए थे.

  • अमांपुर: भाजपा से देवेंद्र प्रताप विधायक चुने गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >