Basti Election results 2022: बस्ती की 5 विधानसभा सीटों पर चौंकाने वाले परिणाम, जानें कहां से कौन जीता

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे घोषित हो चुके हैं. इस क्रम में बस्ती की 5 सीटों का परिणाम भी जारी हो चुके हैं.

Basti Election results 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे घोषित हो चुके हैं. इस सिलसिले में बस्ती की 5 सीटों का भी ब्यौरा आ चुका है. बस्ती की दो सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है, तो वहीं दो सीटों पर सपा ने परचम लहराया है, जबकि एक सीट सुहेलदेव भारतीय समाज के खाते में गई हैं. पढ़ें पूरा विवरण…

बस्ती की 5 विधानसभा सीटों के परिणाम घोषित, जानें कहां से कौन जीता

  • बस्ती सदर विधानसभा सीट- यहां से बीजेपी के उम्मीदवार दयाराम चौधरी ने जीत दर्ज की है, जबकि सपा से महेंद्रनाथ यादव को हार का सामना करना पड़ा.

  • हर्रैया विधानसभा सीट- यहां से बीजेपी के उम्मीदवार अजय सिंह ने जीत दर्ज की है. इस सीट से समाजवादी पार्टी के त्रयंबक नाथ, कांग्रेस से लबोनी सिंह और बसपा से राजकिशोर सिंह चुनावी मैदान में जिन्हें बीजेपी उम्मीदवार के आगे हार का सामना करना पड़ा.

  • कप्तानगंज विधानसभा सीट- यहां से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कविंद्र चौधरी ने जीत दर्ज की है. बीजेपी के चंद्र प्रकाश शुक्ला, कांग्रेस के अंबिका सिंह और बसपा के जहीर अहमद को हार का सामना करना पड़ा है.

  • महादेवा विधानसभा सीट- यहां से सुहेलदेव भारतीय समाज के दूधराम ने जीत दर्ज की है. वहीं दूसरी ओर बीजेपी के रवि कुमार सोनकर, बसपा के लक्ष्मी चंद्र खेवार और कांग्रेस बृजेश आर्या को हार का मुंह देखना पड़ा है.

  • रुधौली विधानसभा सीट- इस सीट से सपा प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद ने जीत दर्ज की है. वहीं दूसरी ओर बीजेपी की संगीता देवी, कांग्रेस के बसंत चौधरी और बसपा के अशोक कुमार की हार हुई है.

बस्ती जिले की विधानसभा सीटें

हर्रैया

कप्तानगंज

रुधौली

बस्ती सदर

महादेवा

हरैया विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा गठबंधन- अजय कुमार सिंह

  • सपा गठबंधन- त्रयंबक पाठक

  • बसपा- राजकिशोर सिंह

  • कांग्रेस- लाबोनी सिंह

  • मतदान प्रतिशत- 56.61

कप्तानगंज विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा गठबंधन- चंद्र प्रकाश शुक्ल

  • सपा गठबंधन- कवींद्र चौधरी

  • बसपा- जहीर अहमद जिम्मी

  • कांग्रेस- अंबिका सिंह

  • मतदान प्रतिशत- 58.69

रुधौली विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा गठबंधन- संगीता प्रताप जायसवाल

  • सपा- राजेंद्र प्रसाद चौधरी

  • बसपा- अशोक कुमार

  • कांग्रेस- बसंत चौधरी

  • मतदान प्रतिशत- 54.07

बस्ती सदर विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा गठबंधन- दयाराम चौधरी

  • सपा गठबंधन-

  • महेंद्र नाथ यादव

  • बसपा- आलोक रंजन वर्मा

  • कांग्रेस- देवेंद्र कुमार

  • मतदान प्रतिशत- 57.66

महादेवा विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा गठबंधन- रवि सोनकर

  • सपा गठबंधन- दूधराम

  • बसपा- लक्ष्मीचंद खरवार

  • कांग्रेस- बृजेश आर्य

  • मतदान प्रतिशत- 58.17

जानिए 2017 में बस्ती जिले में किस पार्टी का था दबदबा

2017 के विधानसभा चुनाव में बस्ती जिले की सभी 5 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. 2017 में जिले की सभी सीटें भाजपा के खाते में गई थीं.

2017 में किस पार्टी का कब्जा था और कौन थे विधायक:

  • हर्रैया से बीजेपी के अजय कुमार सिंह विधायक चुने गए थे

  • कप्तानगंज से बीजेपी से चंद्र प्रकाश शुक्ल विधायक चुने गए थे

  • रुधौली से बीजेपी से संगीता प्रताप जायसवाल विधायक चुने गए थे

  • बस्ती सदर से बीजेपी से दयाराम चौधरी विधायक चुने गए थे

  • महादेवा से बीजेपी के रवि सोनकर विधायक चुने गए थे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >