Aligarh Election results 2022: अलीगढ़ की सभी विधानसभा सीटों के परिणाम घोषित, जानें कहां से कौन जीता

Aligarh Election Results: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे घोषित हो चुके हैं. इस क्रम में अलीगढ़ की 7 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं.

Aligarh Election results 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे घोषित होने शुरू हो गए हैं. इसी सिलसिले में अलीगढ़ की 7 सीटों का भी ब्यौरा आने लगा है. 8 बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा. इसके बाद ही ये सुनिश्चित होगा कि कानपुर की सभी सीटों पर किस पार्टी का दबदबा रहेगा. अलीगढ़ चुनाव परिणाम लाइव अपडेट

  • अलीगढ़ शहर से भाजपा की मुक्ता राजा करीब 13500 वोट से जीती. राजा ने समाजवादी पार्टी के जफर आलम को हराया.

  • कोल से भाजपा के अनिल पराशर ने 5400 वोट से जीत दर्ज की. उन्होंने समाजवादी पार्टी के अज्जू इसहाक को हराया.

  • बरौली से भाजपा के ठाकुर जयवीर सिंह 92000 वोट से जीते, उन्होंने बसपा के नरेंद्र शर्मा को हराया.

  • इगलास भाजपा के राज कुमार सहयोगी 45 हज़ार वोट से जीते, उन्होंने ने रालोद के वीरपाल दिवाकर को हराया.

  • छर्रा से भाजपा के रवेंद्र पाल सिंह करीब 16000 वोट से जीते . उन्होंने सपा की लक्ष्मी धनगर को हराया.

  • खैर से भाजपा के अनूप बाल्मीकि करीब 22500 वोट जीते. उन्होंने बसपा की चारु केन को हराया.

  • अतरौली से भाजपा के संदीप सिंह 19800 वोट से जीते.संदीप सिंह ने सपा के वीरेश यादव को हराया.

अलीगढ़ जिले की विधानसभा सीटें

  • कोल

  • अलीगढ़ शहर

  • अतरौली

  • बरौली

  • खैर

  • इगलास

  • छर्रा

कोल विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा- अनिल पाराशर

  • सपा- शाज़ इस्हाक

  • बसपा- मोहम्मद बिलाल

  • कांग्रेस- विवेक बंसल

  • मतदान प्रतिशत- 61.92

अलीगढ़ शहर विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा- मुक्ता राजा

  • सपा- ज़फ़र आलम

  • बसपा- रजिया खान

  • कांग्रेस- मोहम्मद सलमान इम्तियाज

  • मतदान प्रतिशत- 63.72

अतरौली विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा- संदीप सिंह

  • सपा- वीरेश यादव

  • बसपा- ओमवीर सिंह

  • कांग्रेस- धर्मेंद्र कुमार

  • मतदान प्रतिशत- 59.95

बरौली विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा- जयवीर सिंह

  • रालोद- प्रमोद गौड़

  • बसपा- नरेंद्र शर्मा

  • कांग्रेस- गोरांग देव चौहान

  • मतदान प्रतिशत- 64.07

खैर विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा- अनूप प्रधान वाल्मीकि

  • रालोद- भगवती प्रसाद सूर्यवंशी

  • बसपा- चारू केन

  • कांग्रेस- मोनिका सूर्यवंशी

  • मतदान प्रतिशत- 61.89

इगलास विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा- राजकुमार सहयोगी

  • रालोद- वीरपाल सिंह दिवाकर

  • बसपा- सुशील कुमार जाटव

  • कांग्रेस- प्रीति धनगर

  • मतदान प्रतिशत- 62.17

छर्रा विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा- रविन्द्र पाल सिंह

  • सपा- लक्ष्मी धनगर

  • बसपा- तिलकराज यादव

  • कांग्रेस- अखिलेश शर्मा

  • मतदान प्रतिशत- 62.59

जानिए 2017 में अलीगढ़ जिले में किस पार्टी का था दबदबा

  • यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में अलीगढ़ की सभी 7 सीटों पर भाजपा का कब्जा था.

2017 में किस पार्टी का कब्जा था और कौन थे विधायक

  • कोल: भाजपा से अनिल पाराशर विधायक चुने गए थे.

  • शहर: भाजपा से संजीव राजा विधायक चुने गए थे.

  • अतरौली: भाजपा से संदीप सिंह विधायक चुने गए थे.

  • छर्रा: भाजपा से रविंद्र पाल सिंह विधायक चुने गए थे.

  • खैर: भाजपा से अनूप प्रधान वाल्मीकि विधायक चुने गए थे.

  • इगलास: भाजपा से राजकुमार सहयोगी विधायक चुने गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >