पश्चिमी यूपी में 250 जाट मठाधीशों संग अमित शाह आज करेंगे बैठक
किसान आंदोलन की वजह से भाजपा को जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई के लिए अब अमित शाह (Amit Shah) एक नया पैंतरा आजमाने जा रहे हैं. वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभुत्व वाले करीब 250 जाट मठाधीशों के साथ बैठक करके अपनी पार्टी की दरकी हुई दीवार को मजबूती देंगे. इस संबंध में भाजपा की ओर से सूत्रों ने बताया कि अमित शाह नाराज किसान नेताओं को भाजपा के पक्ष में लाने के लिए पुरजोर प्रयास कर रहे हैं. आज ही यह बैठक होगी.
UP Election 2022: पश्चिमी यूपी में 250 जाट मठाधीशों संग अमित शाह का ‘मंथन’, किसान आंदोलन की होगी भरपाई?